फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब ऐसे पकड़े जाएंगे गंगा में प्रदूषण फैलाने वाले  

Mon, 30 Jan 2017 09:02 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 30 Jan 2017 09:02 AM IST
सार

- लाइन डालने के लिए एनजीटी ने संबंधित विभागों से मांगा प्रस्ताव
- टेनरी और सीवेज से होने वाले प्रदूषण का अलग-अलग हो सकेगा आकलन
- छह को एनजीटी की सुनवाई में प्लान पर होगी चर्चा

विज्ञापन
ganga river polluting responsive caught with this plan
डेमो
कानपुर में गंगा किनारे स्थापित औद्योगिक इकाइयों (टेनरी) का हानिकारक कचरा और सीवरेज अब अलग-अलग लाइन से एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) तक भेजे जाने की तैयारी है।

टेनरी और सीवेज के प्रदूषण का अलग-अलग हो सकेगा आकलन

ganga river polluting responsive caught with this plan
डेमो
इससे जहां टेनरी की ओर से होने वाले प्रदूषण और सीवेज के प्रदूषण का अलग-अलग आकलन हो सकेगा, वहीं ओवरफ्लो की समस्या से भी निजात मिलेगी।

 

ओवरफ्लो होने पर कई बार बगैर शोधित हुए ही कचरा गंगा में जाता है

ganga river polluting responsive caught with this plan
डेमो
दरअसल ओवरफ्लो होने पर कई बार बगैर शोधित हुए ही कचरा गंगा में चला जाता है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल (एनजीटी) ने अलग लाइन डालने के लिए जल निगम, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्रस्ताव तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब दिल्ली स्थित ट्रिब्युनल में सुनवाई

ganga river polluting responsive caught with this plan
डेमो
इस प्रस्ताव पर छह फरवरी को दिल्ली स्थित ट्रिब्युनल में सुनवाई होगी। बता दें अभी एक ही लाइन से दोनोें तरह के कचरे एसटीपी तक शोधन के लिए भेजे जाते हैं। 

 
विज्ञापन

एनजीटी ने कहा था कि प्रदेश सरकार टेनरियों को गंगा किनारे से हटाना नहीं चाहती

ganga river polluting responsive caught with this plan
डेमो
गंगा में प्रदूषण के मसले पर अभी तक कोई फैसला नहीं हो पाने की स्थिति में पिछले दिनों एनजीटी ने कहा था कि यदि प्रदेश सरकार टेनरियों को गंगा किनारे से हटाना नहीं चाहती है, तो गंगा में जाने वाले प्रदूषण को रोकने का क्या तरीका है, इसकी जानकारी दे। ट्रिब्युनल को जो रिपोर्ट दी गई थी, उसमें कहा गया कि सिर्फ टेनरियां ही नहीं  गंगा में प्रदूषण सीवरेज के कचरे से भी होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed