फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Two people, including a cyclist, injured in a wild boar attack; a buffalo was also attacked

कानपुर: जंगली सुअर के हमले से साइकिल सवार समेत दो घायल, भैंस पर भी हमला

Sun, 01 Nov 2026 11:36 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 01 Nov 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Two people, including a cyclist, injured in a wild boar attack; a buffalo was also attacked
जंगली सुअर के हमले में घायल अंजू - फोटो : अमर उजाला
महराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल का मजरा रामनगर में रविवार को जंगली सुअर ने जमकर आतंक मचाया। सुअर के हमले में दो लोग घायल हो गए और एक भैंस भी जख्मी हो गई। जानकारी के मुताबिक सबसे पहले जंगली सुअर ने साइकिल सवार श्री कृष्ण को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से उनकी साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और उन्हें चोटें आईं। इसके बाद सुअर ने गांव के राजा राम की पुत्री अंजू पर हमला कर बेरहमी से काट लिया। गंभीर रूप से घायल अंजू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसौल से कांशीराम अस्पताल रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं, सुअर ने राम आसरे की भैंस पर भी हमला कर बुरी तरह काट लिया। घटना की जानकारी मिलने पर भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष रानू शुक्ला ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी और जानवर को पकड़ने का अनुरोध किया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल और सुअर को पकड़ने का प्रयास कर रही है। गांव में दहशत का माहौल है, लोगों ने वन विभाग से जल्द से जल्द जंगली सुअर को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed