फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीसरी बार चुनावी मैदान में 'गुलाबी गैंग' की कमांडर

Sun, 29 Jan 2017 05:53 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 29 Jan 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
gulabi gang commander in up election
गुलाबी गैंग (फाइल फोटो)
महिलाओं की आवाज बनने वाली गुलाबी गैंग की कमांडर संपत पाल तीसरी बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। 2006 में संपत पाल ने महिलाओं की समस्याओं पर आंदोलन शुरू किया और गुलाबी गैंग बनाया था। इस महिला की बात हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि इनकी कहानी खुद किसी फिल्म की पटकथा जैसी है।

 

 

 

 

2007 और 2012 में भी लड़ चुकी है चुनाव

gulabi gang commander in up election
गुलाबी गैंग की कमांडर संपत पाल (फाइल फोटो)
संपत पाल तीसरी बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। बेटे कामता ने बताया कि उनकी मां 2007 में नरैनी विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ीं थी। इससे पहले वे 2012 में मानिकपुर सीट से कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ीं।



 

महिलाओं की वीरता की कहानियों में संपत पाल की भी एक कहानी

gulabi gang commander in up election
संपत पाल अपने समुह की महिलाओं से चर्चा करती हुई
बुंदेलखंड यूं तो उबड़-खाबड़ टीलों और बीहड़ों का इलाक़ा है और यहां के लोगों को तमाम तरह की परेशानियां हैं बावजूद इसके यहां की महिलाओं की वीरता की कहानियां इतिहास के पन्नों में दर्ज है। आज इस पिछड़े इलाके को अलग पहचान मिलने की बड़ी वजह संपत पाल का यही गुलाबी गैंग है। 
 

मूलरूप से रौली कल्याणपुर की संपत का घर अब बदौसा थाना क्षेत्र मेें है। 1960 में बांदा के बैसकी गांव के एक ग़रीब परिवार में जन्मी संपत पाल की 12 साल की उम्र में एक सब्ज़ी बेचनेवाले से शादी हो गई थी। शादी के चार साल बाद गौना होने के बाद संपत अपने ससुराल चित्रकूट ज़िले के रौलीपुर-कल्याणपुर आ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म स्टार सलमान खान के साथ बिग बास में काम कर चुकी है संपत पाल

gulabi gang commander in up election
बिग बास में फिल्म स्टार सलमान खान के साथ संपत पाल
यहां वह अब आदिवासी महिला उत्थान ग्रामोद्योग सेवा संस्थान नामक संस्था भी चलातीं हैं। किसी भी महिला की समस्या को लेकर वह अपने गुट की टोली साथ चर्चा करती है। फिर जरूरत पड़ने पर ऐसी कार्रवाई करती हैं कि समस्या का जड़ से सफाया हो जाता है। उनके इसी अंदाज ने उन्हें फिल्म स्टार सलमान खान के साथ काम करने का भी मौका दिलाया। संपत पाल को सिरियल बिग बास में जगह दी गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed