फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ganga Mela, Cart of colors will come out from Hatia today, more than 700 police personnel deployed

Ganga Mela: हटिया से आज निकलेगा रंगों का ठेला, 700 से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात, इन मार्गों से निकलेगा जुलूस

Sat, 30 Mar 2024 07:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 30 Mar 2024 07:55 AM IST
सार

Kanpur News: शनिवार सुबह से ही शहर में रंग बरस रहा है। हटिया स्थित रज्जन बाबू पार्क में सुबह आठ बजे से होरियारे जुटेंगे। तिरंगे को सैल्यूट कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के शिलापट पर माला पहनाई जाएगी। इसके बाद भैंसा ठेला, आधा दर्जन ऊंट व ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहनों पर सवार होरियारे शहर के मुख्य मार्गों पर रंग बरसाते निकलेंगे।

विज्ञापन
Ganga Mela, Cart of colors will come out from Hatia today, more than 700 police personnel deployed
कानपुर का गंगा मेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में गंगा मेला पर शनिवार को एक बार फिर होली की मस्ती परवान चढ़ने के लिए तैयार है। घरों से लेकर चौक चौराहों व सड़कों तक रंग व गुलाल बरसेगा। हटिया से रंग का ठेला निकलेगा जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगा। सरसैया घाट के किनारे मेला लगेगा। इसकी तैयारी शुक्रवार देर रात तक होती रही। पुलिस ने मेला स्थल व ठेला जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

देर शाम से घाट के पास कैंप लगाने के लिए लोगों में होड़ मची रही। अनुराधा नक्षत्र के दिन महानगर में होने वाले गंगा मेला का उत्साह एक दिन पहले से ही लोगों में नजर आया। शनिवार को सुबह से ही शहर में रंग बरसेगा। हटिया स्थित रज्जन बाबू पार्क में सुबह आठ बजे से होरियारे जुटेंगे। तिरंगे को सैल्यूट कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के शिलापट पर माला पहनाई जाएगी।

विज्ञापन

इसके बाद भैंसा ठेला, आधा दर्जन ऊंट व ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहनों पर सवार होरियारे शहर के मुख्य मार्गों पर रंग बरसाते निकलेंगे। इस दौरान लोग घरों की छत से होरियारों पर रंग बरसाएंगे। वहीं, ठेला जुलूस में शामिल वाहनों से भी 60 ड्रम रंग बरसाया जाएगा। बिरहाना रोड पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी। यहां 40 फीट ऊंचाई पर बंधी मटकी तोड़ने के लिए टोलियां जुटेंगी। इसके साथ 83 वर्ष पुरानी परंपरा के तहत शाम को सरसैया घाट किनारे गंगा मेला में सद्भावना का रंग बिखरेगा।

विज्ञापन

इन मार्गों से निकलेगा रंग का ठेला
रंगों का ठेला हटिया के रज्जन बाबू पार्क से जनरलगंज, मनीराम बगिया, मेस्टन रोड, कोतवाली चौराहा, संगम लाल मंदिर, कमला टावर, फीलखाना, बिरहाना रोड, नयागंज चौराहा, लाठी मोहाल होते हुए फिर से पार्क पहुंचेगा। इसको लेकर शुक्रवार को एसीपी अर्चना सिंह ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान हटिया होली महोत्सव कमेटी के ज्ञानेंद्र बिश्नोई, विनय सिंह, संतोष बाजपेई, उत्तम बाजपेयी, कृतक तिवारी, उत्तम बाजपेई, रोहित बाजपेई, आकाश सैनी, संदीप मिश्रा, निखिल मिश्रा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

तीन सेक्टरों में बांटी गई सुरक्षा व्यवस्था,
ऐतिहासिक गंगा मेला पर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को तीन सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा के लिए सुबह आठ बजे से पुलिस व अर्द्ध सैन्य बल की ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान 700 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। रज्जन बाबू पार्क से कोतवाली और कोतवाली से रज्जन बाबू पार्क तक दो हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। डीसीपी ईस्ट एसके सिंह ने बताया तैयारी को अंतिम रूप देकर सभी जवानों को सतर्क कर दिया गया है।

700 से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात
डीसीपी के मुताबिक, सरसैयाघाट से मेघदूत तिराहा, माल रोड से मेघदूत तिराहा और जेल चौराहे से गंगा घाट तक सुरक्षा चाकचौबंद रहेगी। वहीं, मटकी फोड़ के कार्यक्रम में रज्जन बाबू पार्क से बिरहाना रोड तक तीन जगह सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सुरक्षा के नोडल अधिकारी एडीसीपी ईस्ट लाखन सिंह रहेंगे। लोग रंग खेलने के बाद नहाने घाट पर जाते हैं लिहाजा जल पुलिस की तैनाती की गई है।

पुलिस कमिश्नर समेत सभी अधिकारी भी रखेंगे नजर
रूफ टॉप ड्यूटी, मोबाइल ड्यूटी और स्टैटिक ड्यूटी भी लगाई गई है। 15 थाना प्रभारी, 22 चौकी प्रभारी, 15 एसीपी, एडीसीपी समेत सात सौ से ज्यादा पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस कमिश्नर समेत सभी अधिकारी भी गंगा मेला पर रंग चलने और सरसैया घाट पर लगने वाले गंगा मेला पर नजर रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed