फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ganga and cow rescue campaign in kumbh Mela 2019

पंचगव्य से बनाईं भगवान की मूर्तियां, कुंभ मेला में विदेशी सैलानी, साधु-संत हर कोई कर रहा तारीफें

Fri, 18 Jan 2019 12:58 PM IST
shubham यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: shubham Updated Fri, 18 Jan 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
Ganga and cow rescue campaign in kumbh Mela 2019
विवेक तिवारी ने पंचगव्य से भगवान की मूर्तियां बनाई हैं
वसुधैव कुटुम्बकम वेलफेयर सोसाइटी, कानपुर के सदस्य प्रयागराज में चल रहे कुंभ में गाय व गंगा रक्षा अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के अंतर्गत अपने साथियों के साथ सोसाइटी के पदाधिकारी विवेक तिवारी ने पंचगव्य से भगवान की मूर्तियां बनाई हैं, जिसकी विशेषताओं के बारे में वेे लोगों को कुंभ में बता रहे हैं। कुंभ में विवेक ने 14 जनवरी से प्रदर्शनी लगाई है जो एक महीने तक चलेगी।
विज्ञापन


विवेक ने बताया कि कुंभ में लोगों को पंचगव्य (गाय के दूध, दही, घी, गोमूत्र और गोबर का पानी को सामूहिक रूप से पंचगव्य कहा जाता है।) से बनीं मूर्तियां खासा पसंद आ रही हैं, विदेशी सैलानी हो या फिर साधु-संत हर कोई इन मूर्ति की तारीफ कर रहे हैं। इन मूर्तियों के माध्यम से विवेक ने बताया कि यह इको फ्रेंडली मूर्तियां हैं, जो गंगा को प्रदूषित नहीं करेंगी और गाय के महत्व को भी बताएंगी। उन्होंने लोगों से प्लास्टर ऑफ पेरिस के बजाय पंचगव्य की मूर्तियों को पूजने और विसर्जित करने के लिए जागरूक किया। इन मूर्तियों को कैसे जाए, विवेक इसकी जानकारी भी दे रहे हैं।

विज्ञापन


निशुल्क बांटेगे मूर्तियां
विवेक ने बताया की भगवान शंकर, गंगा मइया, गणपति, दुर्गा मां आदि भगवान की मूर्तियां उन्होंने बनाई हैं। इन सभी मूर्तियों को वह कुंभ में आए सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच निशुल्क वितरित करेंगे। इन मूर्तियों की खास बात यह भी है कि इसमें खाने वाले रंगों का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed