फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gang wearing khaki uniforms and extorting money busted, five including a woman arrested

Kanpur News: खाकी वर्दी पहनकर वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत पांच गिरफ्तार

Sun, 18 May 2025 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Gang wearing khaki uniforms and extorting money busted, five including a woman arrested
कानपुर। खाकी वर्दी पहनकर वसूली करने वाले पांच शातिरों को डीसीपी की स्वाट टीम ने यूपी स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ के साथ मिलकर दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। शातिर बिठूर, पनकी, कल्याणपुर में कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। टीमें अभी भी सरगना समेत कई साथियों की तलाश में जुटी हैं। इसी वजह से अभी आरोपियों के नामों को सार्वजनिक नहीं किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शातिर ऐसी जगह छापा मारते थे, जहां सेक्स रैकेट चलता था। उनके गैंग में कई ऐसे भी लोग शामिल हैं जो सूचना दिया करते थे। पुलिस कर्मी बनकर दबिश देने के बाद छोड़ने के लिए मोटी रकम वसूली जाती थी। जानकारी के बाद डीसीपी के आदेश पर हरकत में आई स्वाट टीम ने शुक्रवार रात रावतपुर में पुलिस का लोगो लगी कार को रोकने का प्रयास किया तो शातिर भागने लगे। इसके बाद टीम ने उन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया। आरोपी शुक्रवार को रावतपुर थानाक्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने आए हुए थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार शातिरों की नजर हाल ही में खुले होटलों पर रहती थी। मुखबिरों की सूचना पर वह महिला साथी संग होटल में पहुंचकर छापा मारते थे। इसके बाद वसूली का खेल शुरू होता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार गैंग के सरगना समेत कुछ अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

--
कोट
कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
दिनेश त्रिपाठी, डीसीपी पश्चिम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed