फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gang rape with six years innocent in up

हैवानियत: यूपी में 6 साल की मासूम के साथ रात भर गैंग रेप, वारदात के बाद लगाई फांसी

Thu, 01 Jun 2017 10:12 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 01 Jun 2017 10:12 AM IST
सार

- मिलावटी छह बोरी हल्दी, चार बोरी मिर्च और 10 बोरी धनिया सीज
- मान्याराज फूड एंड केमिकल्स फैक्ट्री में खाद्य विभाग की छापेमारी

विज्ञापन
gang rape with six years innocent in up
डेमो

विस्तार

यूपी के जालौन जिले के कुठोंद इलाके में एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ तीन दरिंदों ने मिलकर रात भर गैंगरेप किया। केवल यही नहीं इसके बाद बच्ची को फांसी लगाने की कोशिश की। इन वहशी दरिंदों ने तो उसे खत्म करने की सोच ली थी लेकिन भगवान को शायद कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन

gang rape with six years innocent in up
डेमो
बच्ची की जान बच गई। फिलहाल, जिला अस्पताल में बच्ची को मेडिकल चैकअप के लिए लाया गया है। कुठोंद थाना के निनावली कोठी गांव में मंगलवार रात बच्ची घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। पास ही माता-पिता भी सो रहे थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

gang rape with six years innocent in up
डेमो
रात तकरीबन 12:30 बजे इसी गांव के सुशील (19) पुत्र कैलाश, दिनेश (17) पुत्र सतेंद्र और विरेंद्र (50) पुत्र छोटेलाल बिना किसी आहट के घर के बाहर आए और चारपाई पर सो रही बच्ची को गोद में उठाकर ले जाने लगे। बच्ची की आंख खुली तो उन्होंने उसका मुंह दबा लिया। फिर उसे जंगल में ले जाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। 

पकड़े जाने के डर से तीनों ने बच्ची को जान से मारने का प्रयास किया। इसके लिए उन्होंने बच्ची के गले में टाई का फंदा बनाया। सुबह होने पर मां-बाप ने जब अपनी बेटी को बिस्तर पर नहीं पाया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वे बदहवास होकर उसे तलाशने लगे। बाद में बच्ची गांव के नहर किनारे रोते हुए मिली। बच्ची ने अापबीती मां-बाप को सुनाई। इसके बाद वे बच्ची को लेकर पुलिस थाने तहरीर देने पहुंचे। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गांव से गिरफ्तार कर लिया है। तीनों भागने की फिराक में थे। इनके खिलाफ मुकदमा संख्या, 151/17 धारा 376(घ), 307, 506, 3/4 पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed