फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gang rape in mahoba uttar pradesh

महोबाः 18 वर्षीय किशोरी को खेत में ले जाकर बारी-बारी से बनाया हवस का शिकार

Thu, 15 Feb 2018 02:06 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 15 Feb 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
gang rape in mahoba uttar pradesh
डेमो पिक

यूपी के महोबा जिले में थाना कबरई के एक गांव में खेत से चारा लेकर लौट रही किशोरी को दो युवक खेत में ले गए और गैंगरेप कर दिया। किशोरी के चीखने चिल्लाने पर पीछे आ रही मां दौड़ पड़ी। तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घटना से नाराज पीड़िता के परिजनों ने आधा सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। थाना कबरई पहुंचे एसपी ने थानाध्यक्ष को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन

 


थाना कबरई के एक गांव निवासी 18 वर्षीय किशोरी मां के साथ मवेशियों के लिए चारा लेने खेतों पर गई थी। शाम को लौटते समय दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और खींचकर सड़क किनारे खेत में ले गए। जहां दोनों युवकों ने किशोरी के साथ बारी बारी से रेप किया। किशोरी के शोर मचाने पर पीछे आ रही मां दौड़ पड़ी और युवकों को ललकारा तब आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता और उसकी मां ने घर पहुंच अन्य परिजनों को पूरी घटना बताई।

विज्ञापन

 


किशोरी से गैंगरेप की घटना से नाराज परिजन और ग्रामीणों ने बुधवार को थाना कबरई पहुंच गए और एफआईआर व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव कर हंगामा किया। थानाध्यक्ष ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। देर शाम कबरई थाने पहुंचे पुलिस अधीक्षक एन कोलांची ने थानाध्यक्ष को दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed