{"_id":"57b319cd4f1c1ba2506eaed2","slug":"gang-rape-in-kanpur-with-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार में ट्यूशन टीचर से दाेस्त संग वकील ने किया गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती कार में ट्यूशन टीचर से दाेस्त संग वकील ने किया गैंगरेप
टीम पाेर्टल, कानपुर
Updated Tue, 16 Aug 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
फाइल फाेटाे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाजमऊ में रहने वाली एक ट्यूशन टीचर से चलती कार में दो युवकों ने रेप किया। पीड़िता ने श्यामनगर के एक वकील और उसके दोस्त के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कैलाश नगर जाजमऊ निवासी एक विवाहिता ट्यूशन पढ़ाती है। महिला का पुश्तैनी मकान चकेरी में है। इस पर हक को लेकर महिला का अपने भाई से विवाद चल रहा है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि पिता की मौत के बाद उसके भाई ने उसकी शादी इलाहाबाद निवासी एक शख्स से कर दी, जो उससे उम्र में काफी बड़ा था। कुछ दिनों में ही पति को छोड़कर वह जब कानपुर आई तो भाई ने उसे घर में नहीं रहने दिया। कुछ दिन पहले ही उसने कैलाश नगर जाजमऊ के एक युवक से शादी कर ली। शादी के बाद युवक फेरी और महिला ने बच्चों को ट्यूशन पढ़ाना शुरू कर दिया। इधर महिला ने अपने पुश्तैनी मकान पर हक के लिए श्यामनगर के वकील अनिल सचान से बात कर रखी थी। आरोप है कि 14 अगस्त की शाम वकील अपने मित्र राशिद के साथ घर आया और कागजों पर दस्तखत करवाने के लिए उसे अपनी कार से ऑफिस ले जा रहा था। जाजमऊ पुल से पहले एक बड़ी कार में महिला को बिठाकर दोनों चल दिए। पीड़िता का आरोप है कि उन्नाव के ग्राम ‘गहरा’ में उसके साथ दोनों ने बारी-बारी से रेप किया। चकेरी इंस्पेक्टर किशोर सिंह ने बताया महिला की तहरीर पर गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज हो गई है। महिला का मेडिकल करवाकर विवेचना शुरू हो गई है।