फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gang of lootera in police custody

लुटेरों के गैंग काे मां-बेटी ने चटाई धूल

Mon, 27 Nov 2017 01:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 27 Nov 2017 01:32 PM IST
विज्ञापन
gang of lootera in police custody
पुलिस हिरासत में आरोपी
कानपुर के नौबस्ता में ‌प‌िछले कुछ महीनाें से लुटेरा एक गैंग सक्रीय था। इस गैंग ने लूट करने का एक अनाेखा तरीका इजाद क‌िया था। यह गैंग ऑटो ड्राइवर बनकर सवारियों को पहले अाॅटाे में  बैठाता था फ‌िर सूनसान इलाके में लेजाकर उन्हें लूट लेता था। रव‌िवार काे गैंग ने एक मां बेटी काे लूटने की याेजना बनाई पर उन्हें मुंह की खानी पड़ी। 
विज्ञापन

 

नौबस्ता पुलिस मां-बेटी की बहादुरी की वजह से लुटेरों का एक गैंग पकड़ने में कामयाब हो गई। यह गैंग ऑटों में सवारियों को बैठाकर लूटता था। इसके बाद लूटे गए जेवरों को एक सराफ को बेच दिया जाता था। पुलिस ने लुटेरों और सराफ को पकड़ लिया है।
विज्ञापन



पुखरायां निवासी अवध किशोर मिश्रा की बेटी शिखा शिक्षिका हैं। मंगलवार को शिखा अपनी मां विजयलक्ष्मी के साथ बसंत विहार निवासी चचेरी बहन की शादी में जा रहीं थीं। दोनों ऑटो में बैठी थीं, तभी तीन और युवक आकर ऑटो में बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



धोबिन पुलिया के पास चालक और उसके तीनों साथियों ने शिखा और उसकी मां को धमकाते हुए बैग लूटने का प्रयास किया था। इस पर मां-बेटी लुटेरों से भिड़ गई थीं। उन्होंने ऑटो चालक और उसके एक साथी को पकड़ लिया था और शोर मचा दिया था। इस पर भीड़ इकट्ठा हो गई।


लोगों ने  लुटेराें को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। इस बीच चालक के दो लुटेरे साथी जेवर से भरा बैग लेकर भाग गए थे। पकड़े गए दोनों बदमाशों ने पूछताछ में अपने साथियों के बारे में बता दिया। जिसके बाद पुलिस ने जहानाबाद से दोनों लुटेरों को दबोच लिया।



इंस्पेक्टर मनोज रघुवंशी ने बताया कि कर्रवाही निवासी गोलू कछवाहा, गल्ला मंडी का हरिलाल, धरमपुर जहानाबाद के सुभाष और जुगल को पकड़ा गया है। गोलू ऑटो चलाता था। वह कम किराया बताकर सवारियों को बैठाता था। इसके बाद वह सुनसान जगह पर ऑटो रोककर साथियों की मदद से लूट लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed