फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gang misdeed with girl in mahoba up

यूपी: युवती से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल, तीन के खिलाफ रिपोर्ट

Wed, 03 Mar 2021 09:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 03 Mar 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
gang misdeed with girl in mahoba up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
यूपी के महोबा जिले में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांधी नगर में रहने वाले आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। उसका अश्लील वीडियो बनाकर बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। युवती को धमका कर कई बार अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन


साथ ही सादे स्टांप पेपरों पर हस्ताक्षर भी करा लिए। युवती की तहरीर पर बुधवार को शहर कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। खन्ना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह आठ अक्तूबर 2020  को घरेलू काम से शहर आई थी।
विज्ञापन


गांधी नगर में डीएम आवास के पास से गुजर रही थी, तभी संगम, शुभम और प्रिंस उसे एक घर के अंदर घसीट ले गए। वहां बारी-बारी से दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो को अपलोड कर उसे और उसके परिवार को बदनाम करने की धमकी दी और मारपीट भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्लील वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देकर उससे डेढ़ लाख रुपये और सोने की चेन ले ली। साथ ही सादे स्टांप पेपरों पर उसके हस्ताक्षर भी करा लिए। युवती का आरोप है संगम और उसके साथियों ने धमका कर उसे अलग-अलग स्थानों पर बुलाया और शारीरिक संबंध बनाएं।

वह बदनामी व परिवार की हत्या के डर से सब कुछ सहन करती रही। आरोपी हरकत से बाज नहीं आए तो उसने घरवालों को आप बीती सुनाई। उधर, शहर कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे ने बताया कि युवती ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी थी।


तहरीर के आधार पर संगम, शुभम और प्रिंस के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, गालीगलौज, धमकी, मारपीट और धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed