{"_id":"5974ece94f1c1b30598b474f","slug":"gammu-khan-got-caught-in-the-hand","type":"story","status":"publish","title_hn":"जावेद रिंग वाला के बेटे चला रहे थे जुआड़खाना, ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जावेद रिंग वाला के बेटे चला रहे थे जुआड़खाना, ऐसे हुआ खुलासा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के कर्नलंगज के गम्मू खां का हाता में शातिर जावेद रिंग वाला के बेटे तलहा शफीक उर्फ जैन और भाई नावेद का जुआड़खाना पकड़ा गया। आईजी की क्राइम ब्रांच टीम और पुलिस ने संयुक्त रूप से शनिवार रात नावेद के घर से तलहा उसके भाई हमजा जावेद समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि नावेद फरार हो गया है। मौके से मुंगेर की दो पिस्टलें, एक रिवाल्वर, एक तमंचा, आठ मोबाइल, 51 हजार 500 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस अफसरों का मानना है कि पुलिस की गठजोड़ से यह जुआड़खाना चल रहा था।
पुलिस को छापे में मकान की तीसरी मंजिल में जुआड़खाना चलता मिला। पुलिस को देखते ही जुआरियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर तलहा शफीक, हमजा जावेद के अलावा तलाक महल के उसमान, कादरी हाउस परेड के साबिर, कैंट रेलबाजार के निहाल अहमद, ग्वालटोली के नरेश विश्नोई, रंजीतपुरवा बादशाहीनाका के बजरंग सिंह, मेस्टन रोड के मुरली सिंह को पकड़ा है। हिस्ट्रीशीटर जावेद रिंग वाला की हत्या हो चुकी है। इस मामले में इजराइल आटा वाला समेत दो को आरोपी बनाया गया था। आईजी के क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि नावेद हत्या के एक मामले में सजा पा चुका है। उसके डी-टू गैंग के बिल्लू के परिवार के करीबी रिश्ते हैं। इंस्पेक्टर के मुताबिक नावेद पिस्टलों की खरीद फरोख्त का कारोबार भी करता है।
- जावेद रिंग वाला के दो बेटों समेत आठ दबोचे गए
- दो पिस्टलें, एक रिवाल्वर, तमंचा, 51 हजार रुपये बरामद