फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Game in milk products, 60 percent samples failed

Kanpur News: दूध से बने उत्पादों में खेल, 60 फीसदी नमूने हुए फेल

Sat, 28 Sep 2024 02:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Game in milk products, 60 percent samples failed
फोटो 09::
विज्ञापन


खास खबर का लोगो
- 2023-24 में दूध से बने उत्पादों के कुल 100 नमूने जांच के लिए भेज गए थे, इनमें से 59 नमूने फेल मिले
- एफएसडीए की जांच में पनीर में मिल्क पाउडर तो दूध में मिला ग्लूकोज
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। दूध, घी हो या पनीर। लोगों को मानना है कि इससे सेहत अच्छी होती है, लेकिन अब यही बीमारी की वजह बन रहे हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की जांच में दूध निर्मित खाद्य सामग्री में सबसे ज्यादा मिलावट मिली है। इसमें घी, दूध और पनीर में मिलावट मिली है। 2023-24 में अलग-अलग स्थानों से लिए गए 59 फीसदी नमूने फेल हैं। इनमें से 40 फीसदी तो सेहत के लिए खतरनाक बताए गए हैं।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि 2023-24 में दूध के उत्पादों के कुल 100 नमूनों की जांच में 59 नमूने फेल हुए हैं। इसमें सबसे ज्यादा घपला दूध में देखने को मिला है। दूध के सबसे अधिक 29 नमूने नकली मिले, जो सिंथेटिक हैं। पनीर के सबसे ज्यादा 85 फीसदी नमूने फेल मिले हैं। 18 नमूनों में से 15 में मिलावट पाई गई। इसमें आठ तो सेहत के लिए खतरनाक बताया गया है।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पनीर बनाने से पहले दूध से क्रीम निकाल लेते हैं। रिफाइंड मिलाकर पनीर बनाते हैं। चिकनाई के लिए दूध में रिफाइंड या अन्य तेल मिलाया जाता है। घी की जगह रिफाइंड से काम लिया जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम जाने वाले युवा भी खूब खाते हैं पनीर

जिम जाने वाले युवाओं को प्रोटीन की जरूरत होती है। काफी युवा प्रोटीन की जरूरत खाने-पीने की चीजों से पूरी करते है। इसमें पनीर भी शामिल है। युवा रोजाना 100 से 250 ग्राम पनीर खाते है, लेकिन मिलावटी पनीर उनके स्वास्थ्य पर खराब असर डाल रहा है। मिलावटी पनीर से युवाओं में कोलस्ट्रॉल बढ़ने की बीमारी हो सकती है। उससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।



-------------------
जांच में मिली मिलावट

दूध- ग्लूकोज, यूरिया, रिफाइंड और डिटरजेंट।

खोआ- मिल्क पाउडर, स्टार्च, रिफाइंड।

घी- वनस्पति तेल में एसेंस और बटर यलो कलर मिला देते हैं।
रिफाइंड- पाम ऑयल।

सरसों के तेल- चावल की भूसी का तेल।
पनीर- मिल्क पाउडर और रिफाइंड।



---------------
वर्ष 2023-24 दूध निर्मित सामग्री के नमूनों की स्थिति



उत्पाद नमूने लिए फेल हुए
खोआ 12 04
दूध 40 29
पनीर 18 15
घी 06 02
मिठाई 24 09

--------------------
पनीर में रिफाइंड की मिलावट से शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। इससे दिल के दौरे पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। पेट और आंतों में सूजन व छाले होने की समस्या हो सकती है, जो भविष्य में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी बन सकती है। - डाॅ. अजय शर्मा, फिजिशियन






जिले में टीम बनाकर लगातार अभियान चलाया जाता है। बीते वर्ष लिए गए नमूनों में सबसे ज्यादा मिलावट दूध में देखने का मिली है। ऐसे मिलावट खोरों पर विभाग की ओर से कार्रवाई की जाती है। इसमें कुछ लोगों को सजा भी हुई है। सतीश कुमार शुक्ला, जिला अभिहीत अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed