{"_id":"67ae59686076a9be140d5bd3","slug":"gadkari-will-inaugurate-sachendi-underpass-in-the-city-today-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1002326-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गडकरी आज शहर में, सचेंडी अंडरपास का करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गडकरी आज शहर में, सचेंडी अंडरपास का करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन
कानपुर। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बृहस्पतिवार को शहर आ रहे हैं। वह एयरपोर्ट से ही सचेंडी अंडरपास का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। एयरपोर्ट में ही एनएचएआई के अधिकारियों की बैठक कर रिंग रोड सहित अन्य परियोजनाओं, प्रस्तावित कानपुर-सागर राजमार्ग सहित अन्य परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। निर्माणाधीन कानपुर-लखनऊ राजमार्ग का भी निरीक्षण करेंगे। बृहस्पति महिला महाविद्यालय के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। एनएचएआई के अधिकारी गुरुवार को इसकी तैयारी करते रहे।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सचेंडी में 22 करोड़ रुपये से अंडरपास बनवाया है। छह लेन का यह अंडरपास 800 मीटर लंबा और साढ़े पांच मीटर ऊंचा है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमन रोहिल्ला ने बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री एयरपोर्ट से ही इस अंडरपास का उद्घाटन करेंगे, जिसे सचेंडी अंडरपास के पास आयोजित कार्यक्रम के दौरान इलाकाई लोग लाइव देखेंगे। एयरपोर्ट में ही समीक्षा बैठक भी हो सकती है।
ये है प्रोटोकॉल
सुबह 7:45 बजे - नागपुर एयरपोर्ट से रवाना
सुबह 9:00 बजे - कानपुर एयरपोर्ट में आगमन, वहां से बृह्स्पति महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे
सुबह 10:40 बजे - कार्यक्रम से एयरपोर्ट के लिए रवाना
सुबह 11:15 बजे - कानपुर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होंगे, हेलीकॉप्टर से रास्ते में कानपुर - लखनऊ नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट का हवाई निरीक्षण करेंगे।
सुबह 11:45 बजे - लखनऊ पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे।
दोपहर 12:00 बजे - रक्षामंत्री के साथ मुंशीपुलिया एवं खुरमनगर फ्लाईओवर का उद्घाटन, सुल्तानपुर रोड की तरफ आउटर रिंग रोड का निरीक्षण करेंगे।
दोपहर 2:40 बजे - लखनऊ एयरपोर्ट से भोपाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।