फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   G20 Summit 2023, Heads of state will get brass lotus works as a memento, Mahobas metal artist has prepared

UP: राष्ट्राध्यक्षों को बतौर स्मृति चिन्ह मिलेगी पीतल की कमलकृतियां, महोबा के मेटल आर्टिस्ट ने की हैं तैयार

Thu, 07 Sep 2023 08:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 07 Sep 2023 08:04 PM IST
सार

Mahoba News: मेटल आर्टिस्ट मनमोहन सोनी ने बताया कि वर्ष 1997 में नेशनल मेरिट अवॉर्ड, 1998 में राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार व 2012 में उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। वर्ष 2012 में उन्होंने अपनी कलाकृतियों की रूस की राजधानी मॉस्को में प्रदर्शनी लगाई थी।

विज्ञापन
G20 Summit 2023, Heads of state will get brass lotus works as a memento, Mahobas metal artist has prepared
कमलकृति बनाते मेटल आर्टिस्ट मनमोहन सोनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में होने वाले जी-20 समिट में दुनियाभर से कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष पहुंच रहे हैं। इन विशेष अतिथियों को महोबा के मेटल आर्टिस्ट मनमोहन सोनी के हाथों से निर्मित कमलकृतियां भेंट की जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्मृति चिन्ह के तौर पर पीतल की बनीं इन कमलकृतियों को राष्ट्राध्यक्षों को सौंपेंगे।

विज्ञापन

50 कमलकृतियां तैयार करने के लिए आठ माह पहले ऑर्डर दिया गया था। उत्तर प्रदेश हस्तशिल्प विकास एवं विपणन निगम ने कुलपहाड़ निवासी मनमोहन की पीतल से निर्मित कमलकृतियों को चयनित किया था। इसके बाद उन्हें इन कमलकृतियों को तैयार करने का ऑर्डर दिया गया था।
विज्ञापन

ताकि, जी-20 समिट शुरू होने से पहले इन कमलकृतियों को समय से दिल्ली भेजा सके। मनमोहन सोनी द्वारा तैयार की गईं पीतल की कमलकृति में आठ बड़ी व आठ छोटी पंखुड़ी समेत 16 पंखुड़ियां हैं। इस कमलकृति को खोलने पर सभी पंखुड़ियां कमल के रूप में खिल जाती हैं और बंद करने पर कली के रूप में नजर आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनमोहन सोनी को मिल चुके हैं कई अवॉर्ड
मेटल आर्टिस्ट मनमोहन सोनी ने बताया कि वर्ष 1997 में नेशनल मेरिट अवॉर्ड, 1998 में राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार व 2012 में उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। वर्ष 2012 में उन्होंने अपनी कलाकृतियों की रूस की राजधानी मॉस्को में प्रदर्शनी लगाई थी।

पीएम को स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया था
देश के सभी प्रमुख शहरों में अपनी कलाकृतियों को प्रदर्शित कर चुके मनमोहन सोनी की बनाई कमलकृति को उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल ने 2016 में महोबा में आयोजित परिवर्तन रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed