फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Future doctors are also taking on the responsibility of educating children.

Kanpur News: बच्चों को शिक्षित करने का बीड़ा भी उठा रहे भावी डाॅक्टर

Fri, 02 Jan 2026 02:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Future doctors are also taking on the responsibility of educating children.
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के छात्रों ने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अशिक्षा दूर करने का भी बीड़ा उठाया है। काॅलेज परिसर, मलिन बस्तियों के निर्धन बच्चों को वह पढ़ा रहे हैं। अपनी पॉकेट मनी से बच्चों की किताबें और अन्य सामग्री खरीदते हैं, उन्हें स्कूलों में एडमिशन दिलाते हैं और फीस भी भरते हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने छात्रों के इस प्रयास को सराहते हुए बच्चों के लिए दो जर्जर सर्वेंट क्वार्टर की मरम्मत कराकर बैठने का इंतजाम कराया। एमबीबीएस फाइनल ईयर पैरा क्यू-2 की छात्रा संस्कृति गुप्ता ने बताया कि कॉलेज परिसर और मलिन बस्तियों के कई छोटे बच्चे ऐसी ही घूमा करते थे।
विज्ञापन


किसी के पिता नहीं हैं तो किसी के पिता हैं तो ठेला वगैरह लगाते हैं जिससे बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसा नहीं बचता। उन्होंने बताया कि 29 मेडिकल छात्रों ने बच्चों को पढ़ाने की ठानी। पहले छोटे बच्चों को पढ़ाना शुरू किया। जब वह प्रारंभिक बातें जान गए गए तो उनको सरकारी प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश दिला दिया। तीन बच्चों को नवोदय विद्यालय में प्रवेश मिला है। इससे उत्साहित होकर अन्य बच्चों की भी तैयारी शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन-चार बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाया है। उनकी फीस सभी साथी मिलकर अपने पास से दे देते हैं। अब कक्षा नौ और 10 के छात्र भी आने लगे हैं। सभी बच्चों को साथ बैठाकर पढ़ाते हैं। इस समय 30 बच्चों को पढ़ा रहे हैं। दो साल पहले पैरा पी-2 के उत्कर्ष शर्मा, पैरा क्यू-2 की संस्कृति गुप्ता और रोहन मिश्रा ने बच्चों को पढ़ाने की शुरुआत की थी।


इसके बाद पैरा आर-2, पैरा एस-2 के छात्र भी जुड़ते चले गए। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने कहा कि कॉलेज के बच्चों का शिक्षा दान गर्व का विषय है। दो खाली पड़े क्वार्टर की मरम्मत कराकर उन्हें बच्चों को पढ़ाने के लिए दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed