फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजकीय सम्मान के साथ हुआ शहीद विजय पाण्डेय का अंतिम संस्कार 

Tue, 05 Jun 2018 10:17 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 05 Jun 2018 10:17 AM IST
सार

- तिरंगे में लिपटा आया शव, मां रो-रोकर हुईं बेहाल, शहीद की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
- केंद्रीय मंत्री, विधायक, नेता, समाजसेवी पहुंचे, शासन से शहीद के परिजनों को 20 लाख चेक सौंपा गया
 

विज्ञापन
funeral of martyr Vijay Pandey
राजकीय सम्मान के साथ हुआ शहीद का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की गोलाबारी में शहीद हुए बीएसएफ जवान विजय कुमार पांडेय का अंतिम संस्कार पैतृक गांव सठिगवां में सोमवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ।


जिले के इस होनहार लाल की तैनाती अखनूर सेक्टर (जम्मू) में थी। देश की आन-बान-शान तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर देर रात गांव पहुंचा। शहादत पर गर्व करते हुए मौजूद सभी लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़े।

अंतिम दर्शन के लिए भोर से ही मंत्री, नेता, समाजसेवी, ग्रामीण सभी का तांता लगा रहा। अंतिम संस्कार यात्रा में तो जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर आंख में आंसू लेकिन देश के लिए शहीद हुए विजय के प्रति गर्व का जज्बा भी साफ दिखा।  

 
funeral of martyr Vijay Pandey
शहीद की मां को सांत्वना देतीं साध्वी - फोटो : अमर उजाला
बीएसएफ जवान विजय कुमार पांडेय का पार्थिव शरीर रविवार शाम सेना के विशेष वाहन से लखनऊ लाया गया। इसके बाद देर रात लगभग डेढ़ बजे चांदपुर थाना क्षेत्र के पैतृक गांव सठिगंवा पहुंचा।

शव देखते ही परिजनों के साथ पूरे गांव में कोहराम मच गया। रात में ही तमाम लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंच गए। सुबह दस बजे तक तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर घर के बाहर अंतिम दर्शन के लिए रखा रहा। हजारों की भीड़ जुट गई।

भारत माता की जय, शहीद विजय अमर रहे व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे के बीच विशाल जन समूह के साथ जवान की अंतिम यात्रा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंची। इससे पहले पूरे गांव में भ्रमण किया गया।
 
funeral of martyr Vijay Pandey
मुखाग्नि के दौरान उमड़ा जन सैलाब - फोटो : अमर उजाला
राज्य सरकार के प्रतिनिधि कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी, केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, कृषि राज्य मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह, कारागार राज्य मंत्री जयकुमार जैकी, विधायक विक्रम सिंह, विधायक कृष्णा पासवान, सपा के पूर्व सांसद राकेश सचान, सपा के पूर्व मंत्री मदन गोपाल वर्मा, सपा नेता दयालु गुप्ता, पूर्व विधायक व बसपा नेता आदित्य पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, लवकुश, भाजपा नेत्री जयंती वर्मा, पूर्व मंत्री अमरजीत जनसेवक, डीएम कुमार प्रशांत, एसपी राहुल राज ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।  

 प्राथमिक विद्यालय के पास ही ग्राम समाज की जमीन पर सुबह लगभग 11 बजकर 24 मिनट पर पूर्ण राजकीय व सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि हुई। बड़े भाई अजय कुमार ने मुखाग्नि दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
funeral of martyr Vijay Pandey
शहीद को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह शहीद विजय के परिवार के साथ हैं। पाकिस्तान को समय पर मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा, उसे लगातार हर मोर्चे पर सबक सिखाया जा रहा है। शहीद विजय की शहादत खाली नहीं जाएगी। उन्होंने शहीद विजय की स्मृति में शहीद स्मारक बनाने की घोषणा की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed