{"_id":"58371cd54f1c1b242413ca01","slug":"funds-from-an-account-on-the-villagers-were-not-met","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों के खाते से रुपए तो निकले पर मिले नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों के खाते से रुपए तो निकले पर मिले नहीं
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 24 Nov 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया में सेंट्रल बैंक की बेला शाखा में बुधवार को ग्रामीणों की पासबुक जमा कराई गई थीं। बाद में करेंसी न होने पर पासबुक लौटा दी गईं। इन खाताधारकों के मोबाइल पर रुपये निकलने का मैसेज पहुंचा तो सन्न रह गए। गुरुवार को बैंक में पहुंचे खाताधारकों ने जमकर हंगामा काटा। इन्होंने रोड जाम करने की कोशिश की। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बैंक मैनेजर ने करेेंसी आने पर बांटने का आश्वासन दिया है। खाताधारकों ने कहा कि रुपये न मिले तो आंदोलन किया जाएगा।
सेंट्रल बैंक शाखा पहुंचे ग्रामीणों ने गुरुवार को करेंसी की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि बुधवार को बैंक में उनकी पासबुक जमा करा ली गईं। बाद में खातों से रुपये निकल गए। रुपये मांगने पर कहा गया कि आज करेंसी नहीं है, कल आकर लेना। गुरुवार को भी खाताधारक करेंसी लेने पहुंचे। बैंक मैनेजर अमित शाह ने इनसे कहा कि आज करेंसी नहीं है। इससे भुगतान नहीं मिल सकेगा।
इस पर खाताधारक आक्रोशित हो गए। इन्होंने बैंक मैनेजर के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा काटा। खाताधारकों ने बेला-बिधूना -कानपुर मार्ग जाम करने की कोशिश की। सूचना पर थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा पहुंच गए। इन्हाेंने ग्रामीणों को जाम लगाने से रोका। इसके बाद थानाध्यक्ष ने बैंक मैनेजर से बात की। थानाध्यक्ष ने अतिशीघ्र कैश की व्यवस्था करने के लिए कहा।