{"_id":"69e934984fb1021a1601fa47","slug":"funds-allocated-for-projects-worth-rs-320-crore-tenders-issued-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1499251-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 320 करोड़ की परियोजनाओं के लिए धन आवंटित, टेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 320 करोड़ की परियोजनाओं के लिए धन आवंटित, टेंडर जारी
विज्ञापन
कानपुर। विजन-2051 के तहत बनी सभी परियोजनाओं के टेंडर से लेकर विकास कार्यों की अपडेट प्रगति की जानकारी गवर्नमेंट प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग सिस्टम (जीपीएमएस) पोर्टल पर मिलेगी। इससे नगर निगम, केडीए, पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम, केस्को सहित विकास कार्यों से संबंधित 17 विभाग जुड़े रहेंगे। यह जानकारी बुधवार को कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई बैठक में केएससीएल के अधिकारियों ने दी। बताया कि 30,000 करोड़ की केडीए और नगर निगम की करीब 320 करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत करने के साथ ही धनावंटित कर दिया है। दोनों विभागों ने इन विकास कार्यों को कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
बैठक में बताया गया कि किसी भी विभाग के आला अधिकारी इस पोर्टल के माध्यम से किसी भी समय किसी भी परियोजना की अपडेट स्थिति की जानकारी कर सकेंगे। यदि किसी विभाग ने कुछ दिन तक पोर्टल में कोई अपटेड नहीं दिया तो इसका अलर्ट भी मिलेगा। कमिश्नर ने सभी विभागों के प्रोजेक्ट इस पर अपटेड करने और 15-15 दिन में समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिए। विजन-2051 के तहत 30,000 करोड़ की 111 से ज्यादा परियोजनाएं तैयार कर शासन भेजी गई हैं। इनमें यातायात प्रबंधन के लिए सड़कों के चौड़ीकरण, पुलों के निर्माण के साथ ही ग्रेटर कानपुर, अटलनगर योजना सहित अन्य विकास कार्य शामिल हैं। शासन ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है। इन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। शासन ने इनमें से केडीए और नगर निगम की करीब 320 करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत करने के साथ ही धनावंटित कर दिया है। दोनों विभागों ने इन विकास कायों को कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
बैठक में केडीए वीसी, नगर आयुक्त के साथ ही पीडब्लूडी, एनएच पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम, केस्को सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल रहे।