फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fund scam accused The service book missing

फंड घोटाले के आरोपी की सेवा पुस्तिका गायब

Wed, 11 Feb 2015 02:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 11 Feb 2015 02:34 AM IST
विज्ञापन
fund scam accused The service book missing
नगर निगम में हुए करोड़ों रुपये के फंड घोटाले मामले में पुलिस को आरोपी कर्मचारी नरेंद्र बहादुर की सेवा पुस्तिका गायब मिली है। इस वजह से आरोपी की फोटो पुलिस को नहीं मिल सकी है।  नगर निगम पहुंची पुलिस ने कार्मिक और केयरटेकर विभाग से पूछताछ की है। इसी मामले में दूसरा कर्मचारी जेल में है।
विज्ञापन


नगर निगम के कंप्यूटर विभाग में तैनात बाबू अनिल सचान और स्वास्थ्य विभाग में तैनात बाबू नरेंद्र बहादुर निगम ने मिलकर कई साल तक सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों खासकर सफाई कर्मचारियों के फंड आदि के करोड़ों रुपये का घोटाला किया। 2011 में इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन


तत्कालीन नगर आयुक्त ने दोनों बाबुओं को निलंबित करने के साथ ही स्वरूप नगर थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई थी। पुलिस इस मामले की विवेचना कर रही है।

स्वरूप नगर थानाध्यक्ष के अनुसार अनिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि नरेंद्र बहादुर निगम फरार है। वह नगर निगम में भी नहीं आ रहा है।

उसी की तलाश में नगर निगम मुख्यालय जाकर कार्मिक और केयरटेकर विभाग में पूछताछ की गई। कार्मिक विभाग में उसकी सेवा पुस्तिका भी नहीं मिली।

बताया गया कि उस समय कार्मिक में तैनात रहे एवं मौजूदा समय में मार्ग प्रकाश विभाग में तैनात बाबू बुद्धि प्रकाश को सेवा पुस्तिका की जानकारी होनी चाहिए, पर विभाग से मिलाने पर उनका मोबाइल स्विच आफ आता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed