फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fulfill your dream of home in three to five lakh rupees

Kanpur News: तीन से पांच लाख में पूरा करें आशियाने का सपना

Fri, 27 Feb 2026 02:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Fulfill your dream of home in three to five lakh rupees
कानपुर। होली पर केडीए आर्थिक रूप से कमजोर लोगों मात्र 3.63 और 5.06 लाख में आशियाना देगा। फ्लैट 23.27 वर्गमीटर और 28.70 वर्गमीटर के हैं। इनकी कीमत क्रमश: 6.13 लाख रुपये और 7.56 लाख है। शेष ढाई लाख रुपये केंद्रीय और राज्य सरकार की ओर से अंशदान मिलेगा। आशियाने के लिए गुरुवार से दो अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। आवंटन लाटरी के माध्यम से होगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत केडीए की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए बनाए गए करीब 4400 आवासों में से 205 आवंटियों के रिफंड लेने की वजह से खाली रह गए हैं। इस प्रकार महावीरनगर पीएम आवास (शहरी) योजना में 23.27 वर्गमीटर के 139 फ्लैट खाली हैं। हर फ्लैट की कीमत 6.13 लाख रुपये है। इसी तरह भागीरथी-जाह्नवी योजना में इतने ही वर्गमीटर और इतनी ही धनराशि के 34 और सकरापुर योजना में 12 फ्लैट उपलब्ध हैं। वहीं, रामगंगा इनक्लेव में 28.70 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के 20 फ्लैट बेचे जा रहे हैं। इनकी कीमत 7.56 लाख है।
विज्ञापन

प्रभारी सचिव के अनुसार शेष ढाई लाख रुपये में से 1.50 लाख रुपये केंद्रीय अंशदान और एक लाख रुपये राज्य अंशदान मिलेगा। लाभार्थी को छोटे फ्लैटों के लिए 3.63 लाख रुपये और बड़े फ्लैटों के लिए 5.06 लाख रुपये भुगतान करना पड़ेगा। आवेदन एचडीएफसी बैंक की नगर में स्थित किसी भी शाखा से पंजीकरण पुस्तिका लेकर पांच हजार रुपये पंजीकरण शुल्क सहित आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय पति व पत्नी का आधार कार्ड (अविवाहित होने पर स्वयं का एवं माता - पिता का आधार कार्ड), पासपोर्ट साइज की फोटो, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, बैंक खाते का विवरण, मोबाइल नंबर आदि अंकित करना होगा। आवेदनों की पात्रता का सत्यापन डूडा, सूडा के माध्यम से होगा। पात्र आवेदकों को लाटरी से आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed