{"_id":"c8c788c7ecfc062f24a9de1e3ae3423f","slug":"fruit-baskets-out-of-the-dragon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फलों के टोकरे से निकला अजगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फलों के टोकरे से निकला अजगर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Tue, 29 Sep 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
किदवईनगर चालीस दुकान स्थित पल मंडी में सुबह के वक्त फलों के टोकरे से पांच फिट लंबा अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। इस खबर पर उसे देखने के लिए भीड़ जुट गई। आनन-फानन में पास स्थित मंदिर के पुजारी बाबा बलदेव सिंह ने वन विभाग को सूचना दी।
इसके कुछ देर बाद मौके पर पहुंची टीम अजगर को पकड़कर चली गई। बाजार के फल विक्रेता रामराज, कल्लू और पप्पू आदि ने बताया कि सुबह जब उनका साथी दुकान लगा रहा था, तभी सेब की टोकरी उठाने पर उसमें लंबा व मोटा सा अजगर रेंगता दिखा। इस पर प्रेम के मुंह से चीख निकल पड़ी।
शोर पर दुकान पर भीड़ जमा हो गई। विक्रेताओं का कहना है कि मंडी के पीछे थोड़ा सा जंगल भी पड़ता है, जहां से अक्सर सांप निकला करते है, हो सकता है कि अजगर भी वहीं कहीं से आया हो।