{"_id":"68d05ca13171e80a9c0d15ff","slug":"from-today-traffic-will-remain-changed-around-baradevi-temple-throughout-navratri-kanpur-news-c-362-1-ka11002-131762-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आज से नवरात्र भर बारादेवी मंदिर के आसपास बदला रहेगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आज से नवरात्र भर बारादेवी मंदिर के आसपास बदला रहेगा यातायात
विज्ञापन
कानपुर। नवरात्र पर भारी भीड़ को देखते हुए 22 सितंबर की सुबह चार बजे से दो अक्तूबर तक बारादेवी मंदिर क्षेत्र के आसपास डायवर्जन लागू रहेगा।
डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार के अनुसार, बारादेवी चौराहा से कोई भी वाहन गोशाला चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन साइड नंबर एक से होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे।
इसी प्रकार, गोशाला चौराहा से बारादेवी चौराहा की ओर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। वहां से आने वाले वाहन सोटे बाबा हनुमान मंदिर या थाना किदवई नगर मार्ग से अपने गंतव्य को पहुंचेंगे। यह व्यवस्था 22 सितंबर की सुबह चार बजे से दो अक्तूबर तक प्रभावी रहेगी। पुलिस प्रशासन ने अपील की है कि लोग सहयोग करें और निर्धारित मार्गों का ही प्रयोग करें जिससे दर्शनार्थियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। (संवाद)