{"_id":"60bf7cda8ebc3e2e36460aff","slug":"from-prayagraj-udhampur-summer-special-14-the-train-started-on-the-demand-of-passengers-going-to-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज-ऊधमपुर समर स्पेशल 14 से, जम्मू जाने वाले यात्रियों की मांग पर शुरू की गई ट्रेन, ये रही पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज-ऊधमपुर समर स्पेशल 14 से, जम्मू जाने वाले यात्रियों की मांग पर शुरू की गई ट्रेन, ये रही पूरी जानकारी
Tue, 08 Jun 2021 07:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 08 Jun 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने जम्मू जाने वाले यात्रियों को सुविधा देते हुए प्रयागराज से ऊधमपुर के बीच समर स्पेशल ट्रेन शुरू की है। यह ट्रेन 14 जून से चलेगी। ट्रेन में रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। इसमें नौ सामान्य, आठ स्लीपर और एक एसी तृतीय कोच है। यह ट्रेन सहारनपुर, अंबाला, लुधियाना, जालंधर, पठानकोट होकर चलेगी।
ट्रेन नंबर 04141 प्रयागराज से 14 जून से 21 जून तक हर सोमवार को चलेगी। प्रयागराज से दोपहर 3:50 बजे छूटेगी। कानपुर सेंट्रल शाम 6:12 बजे आकर पांच मिनट बाद छूटेगी और दूसरे दिन सुबह 11:20 जम्मू तो ऊधमपुर दोपहर पौने एक बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04142 ऊधमपुर से 15 जून से 22 जून तक हर मंगलवार दोपहर 3:40 बजे चलेगी। जम्मू तवी शाम 4:47 बजे आकर 4:55 बजे छूटेगी। कानपुर सेंट्रल दूसरे दिन सुबह 10:30 बजे और प्रयागराज दोपहर 1:20 बजे पहुंचेगी।
अनलॉक में कई ट्रेनें और चलेंगी
रेलवे ने लॉकडाउन के दौरान बंद की गईं ट्रेनों को अनलॉक में चालू करने का फैसला लिया है। कुछ ट्रेनें 10 जून से अगले आदेश तक तो कुछ 24 जून तक चलेंगी। बुधवार से इन ट्रेनों में सीटों का रिजर्वेशन हो सकेगा।
विज्ञापन
कौन ट्रेन कब से कब तक चलेगी
- 03253 पटना एक्सप्रेस 10 जून से अग्रिम आदेश तक
- 03254 पटना एक्सप्रेस 13 जून से अगले आदेश तक
- 05269 मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 10 से 24 जून तक
- 05270 अहमदाबाद एक्सप्रेस 12 से 26 जून तक
- 03259 पटना एक्सप्रेस 13 से 30 जून तक
- 03260 सीएसटीएम एक्सप्रेस 15 जून से दो जुलाई तक