फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   From New Year, trains will run faster on Delhi-Howrah route

नए साल से दिल्ली-हावड़ा रूट पर तेज दौड़ेंगी ट्रेनें, 29 दिसंबर को पीएम करेंगे डीएफसी का उद्घाटन

Sun, 27 Dec 2020 09:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 27 Dec 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
From New Year, trains will run faster on Delhi-Howrah route
दिल्ली हावड़ा रूट - फोटो : amar ujala
नए साल से कानपुर से दिल्ली के बीच ट्रेन का सफर आसान हो जाएगा। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर(डीएफसी) का 280 किमी. का ट्रैक तैयार है और 29 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्मय से उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मालगाड़ियां बुलंदशहर के खुर्जा से कानपुर देहात के भाऊपर तक इसी ट्रैक पर चलेंगी। जिससे दिल्ली-हावड़ा रूट पर दिल्ली से कानपुर तक के हिस्से में ट्रैफिक लोड काफी कम हो जाएगा। 
विज्ञापन


रोज गुजरती हैं 100 मालगाड़ियां 
कोरोना काल में इन दिनों रोजाना 50 मालगाड़ियां इस रूट पर चल रही हैं। सामान्य दिनों में करीब 100 गाड़ियां रोजाना गुजरती हैं, इससे यात्री ट्रेनों को सिग्नल आसानी से नहीं मिल पाता है और उनकी या तो रफ्तार घटा दी जाती है या उन्हें कहीं रोकना पड़ता है। अब मालगाड़ियों का लोड कम होने से यात्री ट्रेनों को आसानी होगी। दिल्ली से कानपुर के बीच इस समय करीब सवा सौ ट्रेनों का संचालन हो रहा है। आम दिनों में करीब 400 ट्रेनें चलती हैं। 
विज्ञापन


यात्रियों और व्यापारियों को फायदा
अलग ट्रैक पर चलने से मालगाड़ियों की स्पीड भी बढ़ जाएगी। करीब 100 किमी. प्रति घंटे तक चलने लगेंगी। इससे मालगाड़ियां कम समय में भाड़ा एक जगह से दूसरे जगह तक पहुंचाएंगी। देर होने से व्यापारियों को होने वाला नुकसान नहीं होगा और रेलवे का राजस्व भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed