फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   From corner-corner lift, Maa Tujhe Pranam

शहर का कोना-कोना बोलेगा, मां तुझे प्रणाम

Thu, 04 Aug 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर Updated Thu, 04 Aug 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
From corner-corner lift, Maa Tujhe Pranam
शास्त्रीनगर स्थित होटल अनाइचा में अमर उजाला की प्रस्तुति मां तुझे प्रणाम के तहत बुधवार को बिजनेस एसोसिएशन मीटिंग का उद्घाटन करतीं प्रियंका गौतम, किरन गुप्ता, चंद्रकान्ता गेरा व संतोष अरोड़ा। - फोटो : amarujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कानपुर। अमर उजाला, जिला प्रशासन और भारत मां शहीद सम्मान ट्रस्ट के सहयोग से 15 अगस्त को होने वाली ‘मां तुझे प्रणाम फ्रीडम परेड’ के लिए शहर में जबरदस्त उत्साह है। बुधवार को फ्रीडम परेड की तैयारियों के लिए शहर के उद्यमियों, कारोबारियों, राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक, शैक्षिक संगठनों के साथ शास्त्री नगर स्थित भाग्यराज पैलेस में मीटिंग हुई।
रैली में भागीदारी के लिए सभी का उत्साह देखते बना। पिछले कई सालों से रैली के कारवां को आगे बढ़ाने वाले देशभक्ति के जज्बे से लबरेज सहयोगियों ने कहा कि वे रैली के 27 किमी रूट को सजाएंगे, संवारेंगे, स्टॉल लगाएंगे, फूल बरसाकर रैली का जगह जगह स्वागत करेंगे। कई लोगों ने रैली में झांकियों के साथ शामिल होने की बात कही। शहर में सभी वर्गों के प्रमुख संगठनों के साथ बैठक में अमर उजाला की ओर से सबसे पहले मां तुझे प्रणाम रैली की रूपरेखा बताई गई। रैली से पूर्व 10 दिनों तक होने वाले कार्यक्रमों, स्लोगन, ड्राइंग, फैंसी ड्रेस कॉप्‍टीशन, राजू सरदार ब्रेवरी एवार्ड, सेनानी सम्मान आदि की जानकारी दी गई। बता दें कि कानपुर में आजादी के महापर्व पर ‘अमर उजाला’ एक दशक से अधिक समय से मां तुझे प्रणाम रैली का आयोजन कर रहा है। इस बार भी नए उत्साह, जोश और नए लोगों को जोड़ने के साथ भव्य रैली आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन


उद्यमी व उनके संगठन
आईआईए के महामंत्री आलोक अग्रवाल व संगठन के अन्य पदाधिकारी, पीआईए के नगर अध्यक्ष बृजेश अवस्थी व संगठन के अन्य पदाधिकारी, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष लाडली प्रसाद व महामंत्री अनुज गुप्ता। ट्रेडर्स एवं इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन की नगर अध्यक्ष किरन गुप्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी व उनके संगठन
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन मणिकांत जैन, जिलाध्यक्ष विजय पंडित, महामंत्री विनोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष रोशन लाल अरोड़ा, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन सुरेंद्र सनेजा, महामंत्री ज्ञानेश मिश्रा, कानपुर दाल मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मिथलेश गुप्ता, कानपुर उद्योग व्यापार मंडल युवा के अध्यक्ष सत्यप्रकाश जायसवाल, महामंत्री संत मिश्रा, अचल गुप्ता, वरिष्ठ मंत्री मनीष बाजपेई, विष्णु गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, विष्णु गुप्ता, बंटी मिश्रा, मुकेश भाटिया, सीपी सोमानी, ऑयल एवं मर्चेंट एसोसिएशन के राकेश सिंह। टिंबर उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री गुरजिंदर सिंह, एक्सप्रेस रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष रोशन गुप्ता, महामंत्री इखलाख मिर्जा, मंत्री संगठन निखिल गुप्ता, छावनी उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय गुप्ता राजू, महामंत्री आलोक बाजपेई, चाय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री श्याम अग्रहरी, एफ रोड सीसामऊ व्यापार मंडल के महामंत्री आलोक द्विवेदी, युवा अध्यक्ष नीलू दुबे, कलक्टरगंज व्यापार मंडल से सत्यप्रकाश गुप्ता, कानपुर गल्ला आढ़तिया संघ के प्रकाश गुप्ता, हूलागंज व्यापार मंडल के ऋषि गुप्ता। लोहा व्यापार मंडल हटिया से आशु शुक्ल, कानपुर बारदाना व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, कानपुर कपड़ा कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री कृष्ण गुप्ता (बब्बू) नौघड़ा कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष शेष नारायण त्रिवेदी, शास्त्री नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष आलोक शर्मा, महामंत्री श्याम भोजवानी, कोषाध्यक्ष पारस गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन गुप्ता, उपाध्यक्ष सुनील वर्मा, संजय वर्मा, उत्तर प्रदेश गिट्टी मौरंग ट्रक आपरेटर्स के दीप अवस्थी, अनूप सिंह, संजय गुप्ता, नादरी बाजार से विजय मिश्रा, सूरज मिश्रा, गुमटी-5 व्यापार मंडल मंडल के अध्यक्ष राजे गुप्ता, महामंत्री अनुराग बलूजा, महामंत्री नरेश भाटिया, कमल नयन अहूजा, एचपी सिंह केसरी, राजकुमार राठौर, राजीव मेहरा, रणवीर सिंह, बॉबी कपूर, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ग्रामीण के अध्यक्ष संदीप पांडेय, चेयरमैन मनीष
पांडेय, उपाध्यक्ष दीपक सिंह, राहुल शुक्ला, पंकज गुप्ता, आवास विकास-1 के अध्यक्ष मनीष दुबे, महामंत्री आनंद शुक्ला, दि फुटकर दवा व्यापार मंडल के चेयरमैन संजय मेहरोत्रा, प्रवीण बाजपेई, कमल नयन आहूजा, राजू वोहरा, दवा व्यापार मंडल के राजेंद्र सैनी, महामंत्री नंदू ओझा, बालन तेल के अकरम, भाजपा उपाध्यक्ष जगदीश तिवार।
सराफा कारोबारी
यूपी सराफा एसोसिएशन के मंत्री रामकिशोर मिश्रा, प्रवक्ता नटवर मिश्रा, नयागंज सराफा एसोसिएशन के महामंत्री रवि गुप्ता, मंत्री ललित वोरा, संजू अग्रवाल, श्री कानपुर सराफा कमेटी चौक सराफा से नीरज दीक्षित, कानपुर महानगर सराफा एसोसिएशन के महामंत्री पंकज अरोड़ा, प्रवक्ता पुष्पेंद्र जायसवाल, अशोक बाजपेई।
साउथ सिटी के प्रमुख संगठन-लोग
विधायक रघुनंदन भदौरिया, नौबस्ता उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल त्रिपाठी, महामंत्री आनंद शुक्ला युवा महामंत्री मोहित तिवारी, कानपुर नमकीन निर्माता एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल त्रिपाठी, यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलशन गांधी, संरक्षक रवि गुप्ता, महामंत्री सतीश गांधी, युवा अध्यक्ष श्याम शुक्ला, सौरभ सक्सेना, कोषाध्यक्ष एबी त्रिपाठी, किदवई नगर उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष जयकुमार शर्मा, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल यशोदा नगर के अध्यक्ष राज वल्लभ पांडेय, किदवई नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनूप तिवारी, उपाध्यक्ष आदित्य पोद्दार, मंत्री पवन गौर, सुबोध पांडेय, किदवई नगर मारबल मार्केट के अध्यक्ष विजय गुप्ता, महामंत्री हिमांशु पाल, गोविंद नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रकाश वीर आर्य, राजकुमार गौतम, भाजपा के क्षेत्रीय        उपाध्यक्ष विकास दुबे। 

इनका विशेष सहयोग
‘भारत मां शहीद सम्मान ट्रस्ट’ की ओर से ही शहर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। ‘मां तुझे प्रणाम’ के आयोजन में जेट इको, संतुष्टि आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज हेड ऑफिस बीएचयू-डीएलडब्लू रोड वाराणसी, इस्कार्ट वर्ल्ड स्कूल केशवपुरम, डॉ. शुक्ला आयुर्वेदिक क्लीनिक केशव नगर, नीलिका आई ड्राप्स, रॉयल ड्रीम होम्स प्राइवेट लिमिटेड और संजीव जैन ‘नेताजी’ अध्यक्ष श्री रतनलाल भावना जैन सेवा संस्थान (रजिस्टर्ड) का विशेष सहयोग है।  

5 अगस्त को मीटिंग
‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत 15 अगस्त को शहर के अलग-अलग हिस्सों में भव्य रैली और झांकी निकाली जाएगी। इसी सिलसिले में एडीएम सिटी अविनाश सिंह ने शुक्रवार (5 अगस्त) को कलक्ट्रेट में करीब 25 विभागों के अफसरों की मीटिंग बुलाई है। रैली और झांकी का यह कार्यक्रम जिला प्रशासन के सहयोग से किया जाता है। इसके आयोजन में डीएम कौशल राज शर्मा का विशेष योगदान है। रैली में राज्य सरकार की योजनाओं से संबंधित झांकियां भी रहती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed