फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Friendship Day 2021: Kanpur Police Commissionerate gave a special message to the people on Twitter

फ्रेंडशिप डे: कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ने ट्विटर पर लोगों को दिया खास संदेश, लिखी यह बात

Sun, 01 Aug 2021 07:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 01 Aug 2021 07:23 PM IST
सार

कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट ने ट्वीट की गई फोटो में लिखा कि - "प्रॉब्लम हो कोई...अपने 'दोस्त' 112 को भूल नहीं जाना रे!"

विज्ञापन
Friendship Day 2021: Kanpur Police Commissionerate gave a special message to the people on Twitter
कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ने किया पोस्ट - फोटो : ट्विटर

विस्तार

फ्रेंडशिप डे के दिन इंटरनेट मीडिया पर जहां लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं, वहीं कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट का एक ट्वीट चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने कानपुर की जनता काे एक मैत्रीपूर्ण संदेश दिया है। 
विज्ञापन


कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट ने ट्वीट की गई फोटो में लिखा कि - "प्रॉब्लम हो कोई...अपने 'दोस्त' 112 को भूल नहीं जाना रे!" इसके अलावा ट्वीट में लिखा गया है कि आपका वो दोस्त जो हमेशा कॉल उठाए इसलिए इसको #BhulNahiJanaRe
विज्ञापन

 

योजनाओं का उपहार देकर पुलिस कमिश्नरी ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ
पुलिस के प्रति लोगों का नजरिया बदले और आम लोग पुलिस को अपना हमदर्द समझें। इसके लिए पुलिस कमिश्नरी लगातार नागरिक हित में कार्य कर रही है। पुलिस सिर्फ अपराध रोकने के लिए नहीं, बल्कि दोस्त बनकर आपकी मदद करने के लिए भी तत्पर है।

यह बात फ्रेंडशिप-डे के मौके पर पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने सार्वजनिक संदेश के माध्यम से कही। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आम नागरिकों को अब तक कई योजनाओं का उपहार देकर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने नागरिकों को योजनाओं का लाभ उठाकर दोस्ती निभाने की अपील की। 

ये योजनाएं शुरू की
पुलिस लाइन में ऑक्सीजन सिलिंडर बैंक, थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान, बच्चों से भिक्षा मंगवाने वाले गैंग के खिलाफ अभियान, पुलिस लाइन में कोविड अस्पताल, पौधारोपण अभियान, घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं के लिए प्रबल प्रतिक्रिया, साइबर फ्रॉड की घटनाओं को रोकने के लिए साइबर साथी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed