फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Friends made in online game, woman from Jharkhand came to meet the young man, said want to stay with you

UP: ऑनलाइन गेम में बने दोस्त, युवक से मिलने पहुंची झारखंड की महिला, बोली- आपके साथ रहना है, पढ़िए पूरा मामला

Sun, 30 Jul 2023 08:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 30 Jul 2023 08:03 PM IST
सार

Unnao News: 15 दिन पहले महिला ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंची और नीरज से मुलाकात कर लौट गई थी। शनिवार को महिला फिर ट्रेन से उन्नाव आई और युवक के घर पहुंच गई।

विज्ञापन
Friends made in online game, woman from Jharkhand came to meet the young man, said want to stay with you
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले में फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में ऑनलाइन लूडो खेलने के दौरान युवक के संपर्क में आई महिला शनिवार को उसके घर आ गई। युवक के पिता ने जब जानकारी की तो पता चला कि वह विवाहित है। युवक और उसके परिजनों ने महिला के भाई से बात की और ले जाने को कहा है।

विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी नगर पंचायत के मोहल्ला मोतीनगर निवासी नीरज (22) का ऑनलाइन लूडो खेलने के दौरान करीब दो साल पहले झारखंड निवासी एक महिला से दोस्ती हो गई थी। दोनों ने मोबाइल नंबरों का आदान प्रदान किया और फोन पर बात होने लगी। महिला ने युवक से खुद अविवाहित बताया था।
विज्ञापन

इससे नजदीकी बढ़ती चली गई और वह दोनों एक साथ रहने को राजी हो गए। 15 दिन पहले महिला ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंची और नीरज से मुलाकात कर लौट गई थी। शनिवार को महिला फिर ट्रेन से उन्नाव आई और युवक के घर पहुंच गई। युवक के पिता ने ,सके बारे में जानकारी जुटाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को घर भेज देंगे, भाई को बुलवाया है
इसमें पता चला कि वह उसकी मई 2023 में शादी हो चुकी है। यह पता चलने के बाद नीरज और उसके पिता ने महिला के भाई से फोन पर बात की। युवक और उसके परिजन अब महिला को साथ रखने के लिए तैयार नहीं हैं। युवक के पिता ने बताया कि वह महिला को उसके घर भेज देंगे, भाई को बुलवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed