फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Friends first drank alcohol together, shot for not giving money for cold drink, Referred to Hallet Hospital in

कानपुर: दोस्तों ने पहले साथ में पी शराब, कोल्डड्रिंक के रुपये न देने पर मारी गोली, पढ़िए पूरा मामला

Sun, 20 Aug 2023 06:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 20 Aug 2023 06:18 PM IST
सार

Kanpur Crime: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शिवम ने गुस्से में आकर अपनी कमर में लगा तमंचा निकाल कर गौरव पर फायर झोंक दिया। गोली उसके पेट में लगने से वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। गोली चलने की आवज से आसपास के लोग भाग खड़े हुए।

विज्ञापन
Friends first drank alcohol together, shot for not giving money for cold drink, Referred to Hallet Hospital in
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बिधनू थाना क्षेत्र के मगरासा गांव में पड़ोस में रहने वाले दो दोस्तों ने पहले साथ में शराब पी। बाद में कोल्डड्रिंक के रुपये न देने पर एक दूसरे पर तमंचे से फायर झोंक दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टरों ने हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से तमंचा बरामद किया है। गांव में रहने वाला शिवम राजपूत (35) पेशे से ट्रक चालक है। रविवार को वह काम पर नहीं गया था। पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त गौरव राजपूत (22) के साथ शराब पीकर मौजमस्ती करने निकला था।
विज्ञापन

दोनों गांव में स्थित देसी शराब ठेके पर गए। यहां शराब खरीदकर दोनों कुछ दूरी पर शराब पीने के लिए बैठ गए। इस बीच शिवम ने गौरव से पास में स्थित दुकान से कोल्डि्रंक लेने के लिए कहा। कोल्डि्रंक के रुपये देने को कहा तो गौरव ने विरोध कर दिया। इसे लेकर दोनों के बीच गालीगलौज शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट में लगी गोली, लहूलुहान होकर गिरा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शिवम ने गुस्से में आकर अपनी कमर में लगा तमंचा निकाल कर गौरव पर फायर झोंक दिया। गोली उसके पेट में लगने से वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। गोली चलने की आवज से आसपास के लोग भाग खड़े हुए। सूचना पर गौरव के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे निजी वाहन से लादकर अस्पताल ले गए।

कोल्डड्रिंक के रुपये देने को लेकर विवाद
थाना प्रभारी प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि कोल्डड्रिंक के रुपये देने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से तमंचा बरामद कर लिया गया है। वह तमंचा कहां से लाया था पता किया जा रहा है। उन्होंने बताया परिजनों से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

गोली मारकर तमंचा लहराते हुए देता रहा धमकी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शिवम ने गौरव को गाली मारने के बाद तमंचा लेकर ग्रामीणों को धमकाना शुरू कर दिया। इसलिए किसी की उसके पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे धरदबोचा। मामले में जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed