फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Friends are  accused in rajmistri hatyakand case,  arrested and sent to jail 

दोस्त बने हत्यारे: राजमिस्त्री हत्याकांड में लेनदेन और अवैध संबंधों में दोस्तों ने की थी हत्या, फॉरेंसिक टीम का खुलासा

Mon, 04 Apr 2022 11:09 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 04 Apr 2022 11:09 AM IST
सार

कानपुर जिले के सरसौल में नरवल के रोशनपुर गांव में बीते दिनों एक राजमिस्त्री की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यही नहीं, चौंकाने वाली बात यह है कि हत्याकांड में मृतक के दोस्त ही शामिल थे। 

विज्ञापन
Friends are  accused in rajmistri hatyakand case,  arrested and sent to jail 
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नरवल के रोशनपुर गांव निवासी राजमिस्त्री 26 वर्षीय उदयभान कोरी की हत्या उसके ही दोस्तों ने की थी। आउटर पुलिस ने रविवार को हत्याकांड का खुलासा कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। लेनदेन के विवाद व अवैध संबंधों के शक में वारदात को अंजाम दिया गया। 

विज्ञापन

रोशनपुर निवासी उदयभान का शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर बंबा पटरी पर मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि उदय की गला घोंटकर हत्या की गई थी और शव को कुल्हाड़ी से काटा गया था। इंस्पेक्टर जेके शर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी रोशनपुर निवासी महेश सिंह ने साथी दयाशंकर कुशवाहा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। हालांकि पुलिस ने गुपचुप तरीके से पूरी वारदात का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा। 
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने कर दिया खुलासा
पुलिस ने आठ संदिग्धों को उठाया था। फोरेंसिक टीम ने इन सभी पर बेंजाडीन टेस्ट किया। महेश और दयाशंकर के हाथों व चप्पलों में मानव रक्त की पुष्टि हुई। तब पुलिस ने सख्ती की। इसके बाद आरोपियों ने जुर्म कबूला। आरोपियों ने बताया कि पहले उन्होंने उदयभान को शराब पिलाई। उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। पहचान मिटाने के लिए कुल्हाड़ी से शव को काटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed