फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   friend's died in road accident in kanpur

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में दो दोस्तों की माैत, काम से लौट जा रहे थे घर

Mon, 16 Mar 2020 08:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 16 Mar 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
friend's died in road accident in kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर के घाटमपुर में रविवार की देर रात जहानाबाद रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को वहीं छोड़कर फरार हो गया। बाइक सवार युवक एक ही गांव के निवासी और जिगरी दोस्त थे। उनकी मौत की सूचना से गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। साढ़ थानाक्षेत्र के पासीखेड़ा गांव निवासी जनार्दन उर्फ लल्लन शुक्ला का एकलौता बेटा रुद्रेश उर्फ करन शुक्ला (24) लखनऊ में फर्नीचर की दुकान में काम करता था। रविवार को वह लखनऊ से अपने घर पासीखेड़ा आया था। शाम को वह अपने दोस्त पासीखेड़ा गांव के ही निवासी सुरजन सचान के पुत्र गौतम सचान (23) के साथ बाइक से जहानाबाद (फतेहपुर) गया था।
विज्ञापन


 
Trending Videos

वहीं से देर रात दोनों गांव लौट रहे थे। बाइक रुद्रेश चला रहा था। जैसे ही दोनों मुगल रोड पर स्थित सजेती थानाक्षेत्र के कुवांखेड़ा और कैथा गांवों के बीच पहुंचे। तभी, सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों ट्रक के पहिये के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में रुद्रेश का हेलमेट भी चकनाचूर हो गया।

उनकी बाइक ट्रक में फंस गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई। यह देख चालक ने कुछ दूर आगे जाकर ट्रक को एक ओर खड़ा किया और मौके से फरार हो गया। देर रात करीब एक बजे के आसपास हुए हादसे की जानकारी कुवांखेड़ा चौकी पुलिस को हुई। चौकी इंचार्ज रवि दीक्षित मौके पर पहुंचे।

हादसे में मृत युवकों की तलाशी में मिले मोबाइल फोन के जरिये उनके परिजनों की सूचना दी। युवकों की मौत की सूचना जैसे ही पासीखेड़ा गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। परिजन तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ट्रक को भी कब्जे में ले लिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed