फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Friend murdered friend in Farrukhabad, there was a dispute under the influence of alcohol, police sent accused

Farrukhabad: दोस्त ने कर दी दोस्त की हत्या, शराब के नशे में हुआ था विवाद, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Fri, 22 Dec 2023 02:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 22 Dec 2023 02:43 PM IST
सार

Farrukhabad News: नंदराम ने बताया कि 16 दिसंबर की रात को खेत पर पानी लगाते समय दोनों ने शराब पी थी।  उसी दौरान हरिनंदन व नंदराम का नशे में विवाद हो गया। गुस्से में नंदराम ने फावड़ा से हरिनंदन के सिर व गर्दन पर कई प्रहार कर दिए।

विज्ञापन
Friend murdered friend in Farrukhabad, there was a dispute under the influence of alcohol, police sent accused
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में शराब के नशे में हुए विवाद में युवक ने दोस्त की फावड़े से प्रहार कर हत्या करते हुए शव खेत में दबा दिया था। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा व मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

विज्ञापन

कंपिल थाना क्षेत्र के अलियापुर निवासी धनपाल का 28 वर्षीय पुत्र हरिनंदन उर्फ बाबा खेती करता था। गांव के नंदराम खेत में सिंचाई करने के लिए 16 दिसंबर को हरिनंदन को अपने साथ बुलाकर ले गया था। उसके बाद हरिनंदन घर वापस नहीं आया। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

18 दिसंबर की सुबह पुलिस को सूचना देने के बाद छानबीन के दौरान हरिनंदन उर्फ बाबा का शव नंदराम के खेत में मिट्टी में दबा हुआ पाया गया। पोस्टमार्टम में हरिनंदन की धारदार हथियार से सिर में प्रहार कर हत्या करने की पुष्टि की गई। घटना के बाद से नंदराम परिजनों के साथ फरार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेत पर पानी लगाते समय दोनों ने पी थी शराब
पुलिस ने पिता धनपाल की तहरीर पर नंदराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसओजी प्रभारी अमित गंगवार व एसओ दिलीप कुमार कंचन ने सटीक सूचना पर आरोपी नंदराम को दबोच लिया। नंदराम ने बताया कि 16 दिसंबर की रात को खेत पर पानी लगाते समय दोनों ने शराब पी थी।

फावड़ा से सिर व गर्दन पर प्रहार किए
उसी दौरान हरिनंदन व नंदराम का नशे में विवाद हो गया। गुस्से में नंदराम ने फावड़ा से हरिनंदन के सिर व गर्दन पर कई प्रहार कर दिए। हदिनंदन की मौके पर मौत हो गई। बाद में उसके शव को मिट्टी में दबा दिया था। पुलिस ने नंदराम की निशानदेही पर हत्या मेंं प्रयुक्त फावड़ा व हरिनंदन का मोबाइल बरामद कर लिया।

अवैध संबंधों के बारे में भी हुई जांच
एएसपी डॉ. संजय कुमार ने हत्याकांड का खुलासा किया। इस दौरान सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह व प्रतिसार निरीक्षक अविचल पांडेय आदि लोग मौजूद रहे। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि अवैध संबंधों के बारे में जांच की गई। उसमें कोई तथ्य उजागर नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed