फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Friend killed by hitting him with a hammer 41 times for becoming an obstacle in love affair in Unnao

बर्बरता की हदें पार: दोस्त को हथौड़े से 41 वार कर मार डाला, शव का हाल देख कांपे डॉक्टर; इस खुन्नस में की हत्या

Mon, 02 Dec 2024 12:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 02 Dec 2024 12:21 PM IST
सार

उन्नाव में एक युवक ने दो साथियों की मदद से अपने दोस्त को हथौड़े से 41 वार कर मार डाला। तीन दिन पहले मिले शव की शिनाख्त हुई तो पुलिस ने मामले की जांच की। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

विज्ञापन
Friend killed by hitting him with a hammer 41 times for becoming an obstacle in love affair in Unnao
Prayagraj Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर कोतवाली इलाके में दोस्तीनगर-सिंधूपुर गांव के पास मिले युवक के शव की तीसरे दिन पहचान हो गई। मृतक सुमित गंगाघाट कोतवाली के सहजनी गांव का निवासी था। 
विज्ञापन


हत्या मसवासी निवासी उसके दोस्त ने दो अन्य साथियों की मदद से प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर की थी। खुन्नस इतनी थी कि आरोपी ने युवक पर हथौड़े से 41 वार किए। पोस्टमार्टम में 30 चोटें उसके सिर में और 11 चोटें चेहरे पर पाई गई हैं। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


सहजनी गांव निवासी सुमित (21) पुत्र विश्राम बड़े भाई अमित के साथ शादी बरातों में काम करने जाता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सहालग में काम करने वाले सदर कोतावली क्षेत्र के मसवासी निवासी श्याम से उसकी दोस्ती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्याम के माखी निवासी रिश्तेदार की बेटी से उसका (सुमित) का प्रेम प्रसंग चल रहा था, श्याम भी उसी युवती से प्रेम करता था। सुमित की युवती से नजदीक बढ़ते देख श्याम खुन्नस मानने लगा।

सूत्रों के मुताबिक, श्याम ने सुमित को ठिकाने लगाने की साजिश रची और शहर की कांशीराम कालोनी निवासी दो दोस्तों की मदद ली। 28 नवंबर को देर शाम, श्याम ने सुमित को फोन करके एक बरात में वीडियोग्राफी में सहयोग करने के लिए बुलाया।

 

यहां चारों ने शराब पी और एक ही बाइक से दोस्तीनगर-भतावां रोड पहुंच गए। सभी बाइक से दोस्तीनगर-सिंधूपुर गांव रे मार्ग पर पहुंचे। यहां श्याम के दोनों साथी लघुशंका के बहाने दूर हट गए, जिसके बाद श्याम ने सिर और चेहरे पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर सुमित की हत्या कर दी। शव को झाड़ी में फेंकने के बाद दोस्तों को लेकर भाग गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed