फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Friend kidnapped and beaten after photo with girlfriend went viral, Filed report of tax robbery and death thre

12 साल की दोस्ती, फिर गर्लफ्रेंड की एंट्री: दोस्त के साथ फोटो वायरल, अगवाकर पीटा और लहूलुहान हालात में छोड़ा

Tue, 03 Oct 2023 08:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 03 Oct 2023 08:48 AM IST
सार

Kanpur Crime: चकेरी क्राइम इंस्पेक्टर गणेश तिवारी ने बताया कि लाइटर वाली पिस्टल लगाकर उसे डराकर ले गए थे। एक आरोपी को मौका से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Friend kidnapped and beaten after photo with girlfriend went viral, Filed report of tax robbery and death thre
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चकेरी लालबंगला स्थित गुरु गोविंद सिंह चौक से एक युवक को कार से अगवाकर कानपुर देहात तक ले जाया गया। इस दौरान उसे बेरहमी से पीटा गया। फिर उसे लहूलुहान हालात में वापस वहीं छोड़ दिया गया। घटना के पीछे 12 साल पुराने दोस्तों के बीच विवाद की जड़ एक सहपाठी युवती की प्रेम कहानी है।

विज्ञापन

युवती फोटो वायरल करने पर दोनों के बीच दरार पैदा हुई थी। फिलहाल पीड़ित युवक ने अपहरण कर लूट और जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। चकेरी आंनदनगर निवासी कृष्णा वर्मा बीबीए का छात्र है। इसी वर्ष केंद्रीय विद्यालय कैंट से 12वीं की परीक्षा पास की है। सहपाठी रहा सत्यम गुप्ता काजीखेड़ा रहने वाला है।
विज्ञापन

उसकी लालबंगला में फर्नीचर की दुकान है। कृष्ण वर्मा ने बताया कि सत्यम से 12 साल पुरानी दोस्ती है। स्कूल में एक छात्रा से दोस्ती थी। उसके साथ मेरे कुछ फोटोग्राफ थे। इसके बाद छात्रा की दोस्ती सत्यम से हो गई। इस बीच उसकी युवती के साथ वाली फोटो वायरल हो गई। इस बात से सत्यम खुन्नस रखने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिवाल्वर भी लगाया और जान से मारने की धमकी दी
हालांकि उसे इसकी भनक नहीं थी। पीड़ित कृष्णा वर्मा ने बताया कि सोमवार शाम चार बजे सत्यम ने फोन कर गुरु गोविंद सिंह चौक बुलाया। कार में बैठाकर घूमने चलने की बात कही। उसके साथ उसका दोस्त कृष्ण मित्तल भी था। इसके बाद दोनों उसे पीटते हुए कानपुर देहात ले गए। उस पर रिवाल्वर भी लगाया और जान से मारने की धमकी दी।

चौकी इंचार्ज बोले- प्रेम प्रसंग का विवाद
एप्पल का डेढ़ लाख का मोबाइल, सोने की चेन और 4000 रुपये भी लूट लिए। इसके बाद वापस लाकर छोड़ दिया। चौकी इंचार्ज आदर्श कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग का विवाद है। सभी ने पहले कहीं पार्टी की, इसके बाद विवाद हो गया। मामले में चकेरी क्राइम इंस्पेक्टर गणेश तिवारी ने बताया कि लाइटर वाली पिस्टल लगाकर उसे डराकर ले गए थे। एक आरोपी को मौका से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed