फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   freight train derailment in banda

झांसी-कानपुर रूट पर स्थित खैरार जंक्शन में मालगाड़ी की बोगी पटरी से उतरी

Sun, 04 Aug 2019 08:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 04 Aug 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
freight train derailment in banda
खैरार जंक्शन में रेल पटरी से उतर गई मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला
बांदा में झांसी-कानपुर रूट पर स्थित खैरार जंक्शन में रविवार को मालगाड़ी की एक बोगी पटरी से उतर गई। ट्रेन की रफ्तार धीमी होने से बड़ा हादसा बच गया। घटना साइड लाइन पर होने से मुख्य लाइन पर अन्य ट्रेनों का आवागमन प्रभावित नहीं हुआ।
विज्ञापन


दोपहर को मालगाड़ी बांदा रेलवे स्टेशन से खैरार जंक्शन गई थी। वहां इसमें गिट्टी लोड होनी थी। दिन में करीब पौने 2 बजे गाड़ी की पिछली एक बोगी पटरी से उतर गई। सूचना मिलते ही तत्काल रेलवे की तकनीकी टीम घटनास्थल पहुंच गई।
विज्ञापन


लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन के जरिये बोगी को पटरी पर लाया गया। वाहन दुर्घटना ट्रेन व क्रेन को मौके पर भेजा गया। प्रभारी स्टेशन अधीक्षक मनोज शिवहरे ने बताया कि घटना साइडिंग लाइन में होने से अन्य ट्रेनों के आवागमन में कोई रुकावट नहीं आई। मुख्य लाइन से ट्रेनें गुजरती रहीं। यातायात निरीक्षक पीके सिंह ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed