फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Freedom of temples from government control, VHP will work on population balance

Kanpur News: मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्ति, जनसंख्या असंतुलन पर काम करेगा विहिप

Mon, 10 Mar 2025 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Freedom of temples from government control, VHP will work on population balance
विहिप की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : विहिप
कानपुर। विश्व हिंदू परिषद कानपुर प्रांत की दो दिवसीय प्रांत योजना बैठक का शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज डिफेंस कॉलोनी में समापन हुआ। इस मौके पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव व विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपतराय ने पांच परिवर्तनों को संस्कारों का हिस्सा बनाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पांच परिवर्तनों में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, स्वदेशी व स्व का बोध शामिल है। इस दौरान विश्व भर में हिंदू समाज से जुड़े अन्य मुद्दों और मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्ति जैसे कई विषयों पर भी चर्चा की गई। क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र ने कहा कि हिंदुओं की घटती जनसंख्या दर, हिंदू परिवारों का विखंडन, लिव इन संबंध, युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति चिंता का विषय है।
विज्ञापन


हिंदू समाज की इन चुनौतियों का जवाब युवाओं को देना होगा। कहा कि 25 वर्ष की उम्र में विवाह करना आज की आवश्यकता है। विहिप प्रांत मंत्री राजू पोरवाल ने युवाओं को अपनी जड़ों की ओर लौटने का आह्वान किया, जिससे सुखी पारिवारिक जीवन सुनिश्चित किया जा सके। बताया कि कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिए मातृ शक्ति, दुर्गावाहिनी, बजरंग दल के वर्ग मई में और परिषद शिक्षा वर्ग जून में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पदाधिकारियों को दी गई नई जिम्मेदारियां
प्रांत संस्कार प्रमुख विवेक प्रांत सत्संग प्रमुख का कार्य भी देखेंगे। बांदा में मनोज दीक्षित विहिप व बदलेश सिंह बजरंग दल सह संयोजक, संगीता जोशी झांसी मातृशक्ति विभाग संयोजिका, सौम्या दुर्गावाहिनी प्रांत बाल संस्कार केंद्र प्रमुख, वैशाली प्रांत शक्ति साधना केंद्र प्रमुख, अनुराधा श्रीवास्तव प्रांत छात्रा संपर्क प्रमुख, राजीव गुप्ता व कमलेश कन्नौज जिला उपाध्यक्ष, गुंजन भदौरिया जिला संयोजिका, प्रांशी गुप्ता सह संयोजिका, अन्नू साईं जिला सह संयोजक, हमीरपुर में सरिता सह संयोजिका, भुवनेश शुक्ला उपाध्यक्ष, ब्रजेश गुप्ता कोषाध्यक्ष, नैतिक सोनी सह संयोजक, अनामिका छात्रा संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। जयदीप त्रिपाठी प्रांत धर्म प्रसार टोली सदस्य, अजय गुप्ता औरैया जिलाध्यक्ष, शशिकांत बिल्हौर बजरंग दल जिला संयोजक, बिल्हौर अध्यक्ष गणेश, कार्याध्यक्ष अनुभव को दायित्व मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed