{"_id":"689509c3679f31544206d65b","slug":"free-transport-facility-for-women-and-co-passengers-for-three-days-from-today-kanpur-news-c-362-1-ka11006-128637-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं व सहयात्री को आज से तीन दिन तक नि:शुल्क परिवहन की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं व सहयात्री को आज से तीन दिन तक नि:शुल्क परिवहन की सुविधा
विज्ञापन
कानपुर। रक्षाबंधन पर भाइयों तक पहुंचने के लिए शुक्रवार से बहनों को नि:शुल्क परिवहन सुविधा मिलेगी। तीन दिन तक रोडवेज व ई-बसों में महिलाओं के साथ एक सहयात्री यात्रा कर सकता है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने गुरुवार शाम इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
शुक्रवार सुबह छह बजे से 10 अगस्त की रात 12 बजे तक महिला व एक सहयात्री कानपुर रीजन की 677 राेडवेज और शहर में चल रही 84 ई-बसों में नि:शुल्क सफर कर सकेंगी। बेहतर परिवहन सुविधा के लिए रीजन में तैनात 1100 चालक, 1200 परिचालक सहित सभी कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। सबसे ज्यादा मांग वाले रूटों पर स्पेशल बसों का संचालन होगा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर तीन दिन तक पूरी क्षमता से बसों का संचालन करने की तैयारी की गई है। चालक, परिचालक व कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं।
यह हैं व्यस्ततम रूट
सर्वाधिक मांग वाले रूट लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, रायबरेली, कन्नौज, मैनपुरी, वाराणसी, प्रयागराज, लखीमपुर खीरी, बहराइच, अयोध्या, बाराबंकी, फतेहपुर आदि चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
लखनऊ के लिए हर पांच मिनट में बस
झकरकटी बस अड्डा से लखनऊ रूट पर हर पांच मिनट, गोरखपुर और रायबरेली, कन्नौज, मैनपुरी, वाराणसी व प्रयागराज रूट पर 15-15 मिनट, दिल्ली के लिए आधा घंटा में बस मिलेगी। रावतपुर, चुन्नीगंज, विकासनगर, किदवईनगर डिपो से भी बसें मिलेंगी।
चालकों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
यदि संविदा सहित चालक व परिचालक छह दिन लगातार बस चलाते हुए 1800 किमी का संचालन करते हैं तो उन्हें 1200 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यदि कोई कर्मचारी इस दूरी से अधिक सेवा देता है तो उसे 55 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से अतिरिक्त राशि दी जाएगी। इस अवधि में डिपो और कार्यशालाओं में तैनात तकनीकी कर्मचारी हर दिन उपस्थित रहते हैं तो उन्हें 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
परिवहन मंत्री आज 101 नई बसों को करेंगे रवाना
परिवहन निगम के बेड़े में 101 नई बसें और शामिल हो गईं हैं। इनका संचालन रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह सिग्नेचर ग्रीन सिटी बस अड्डा से नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह बसें ऐसे क्षेत्रों में संचालित की जाएंगी जहां एकल मार्ग है।