फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Free land given by the government to kDa

केडीए को मुफ्त मिली मुर्गा मार्केट की जमीन

Sat, 06 Feb 2016 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ कानपुर Updated Sat, 06 Feb 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
Free land given by the government to kDa

शासन ने मुर्गा मार्केट की 4,636 वर्ग मीटर जमीन केडीए को नि:शुल्क हस्तांतरित कर दी। इससे वहां मल्टीस्टोरी पार्किंग और कामर्शियल कांप्लेक्स बनने का रोड़ा दूर हो गया। अब जगह खाली कराना बाकी है, जो इसी महीने पूरी होने की उम्मीद है। सब कुछ समय पर हुआ तो इसी महीने के अंतिम सप्ताह में या मार्च की शुरुआत में निर्माण शुरू हो सकता है।

विज्ञापन


नवीन मार्केट के सुंदरीकरण और मुर्गा मार्केट स्थल पर मल्टीस्टोरी पार्किंग एवं कामर्शियल कांप्लेक्स निर्माण के लिए केडीए ने जिला प्रशासन से वहां की जमीन का मालिकाना हक मांगा, पर जिला प्रशासन ने मुर्गा मार्केट की 4636 वर्गमीटर जमीन के लिए केडीए से 28.05 करोड़ रुपये मांगे।
विज्ञापन


केडीए ने जनहित में जमीन का मालिकाना हक नि:शुल्क देने की मांग की। डीएम ने 13 अगस्त 2015 को यह प्रस्ताव शासन को भेजा। प्रमुख सचिव (आवास) सदाकांत की तरफ से जारी आदेश के अनुसार शासन ने परेड स्थित नजूल भूखंड संख्या-2, ब्लाक संख्या-27 की 2855.85 वर्गमीटर एवं नजूल प्लाट संख्या-3 की 2780.15 वर्गमीटर अर्थात 4636 वर्गमीटर जमीन केडीए को जनहित में नि:शुल्क हस्तांतरित करने का फैसला लिया है। डीएम को इसके लिए आगे की कार्यवाही करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई मुर्गा मार्केट में चबूतरों पर पड़ेगा टीनशेड
नई मुर्गा मार्केट में 1100 वर्ग फीट जमीन पर दुकानदारों को चबूतरे आवंटित       करने से पहले वहां टीनशेड लगाया जाएगा। शुक्रवार को केडीए ने यह फैसला लिया। वहां निर्माण कार्य शुरू हो गया है। चबूतरे आवंटित करने के बाद उसके पीछे पड़ी इतनी ही जमीन पर पक्की मुर्गा मार्केट बनवाई जाएगी।

वहां सड़क भी बनाई जा रही है। परेड मुर्गा मार्केट को मछली बाजार के बगल में म्योर मिल खलवा की जमीन पर शिफ्ट किया जा रहा है। इसके लिए केडीए वहां दुकानदारों के लिए चबूतरे बना रहा है। केडीए अभियंत्रण विभाग के अनुसार वहां दुकानदारों और ग्राहकों को धूप, पानी से बचाने के लिए टीनशेड भी डलवाया जाएगा। यह कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने की कोशिश की जा रही है।

उर्सला से परेड तक अस्थायी पार्किंग
नवीन मार्केट और आसपास के दुकानदारों के लिए उर्सला अस्पताल से परेड तक अस्थायी पार्किंग बनवाई जाएगी। शुक्रवार को इसके लिए दुकानदारों के साथ ही केडीए के अफसरों ने निरीक्षण किया। अफसरों ने  कंसल्टेंट कंपनी को इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन और पुलिस से सहमति लेकर यह कार्य कराया जाएगा। शुक्रवार दोपहर केडीए जोन-1 (सिविल) के अधिशासी अभियंता मनोज मिश्रा अन्य अफसरों के साथ नवीन मार्केट पहुंचे। दुकानदारों के साथ मार्केट और उसके आसपास जायजा लिया। दुकानदारों ने माल रोड पर सोमदत्त प्लाजा के पास से उर्सला इमरजेंसी के गेट के पास तक और इसी अस्पताल की ओल्ड बिल्डिंग से आईएमए के बाहर होते हुए परेड चौराहे के पास तक अस्थायी पार्किंग बनाने की मांग की। अभी वहां तहबाजारी की कई दुकानें और ठेलेे लगते हैं, जिन्हें हटाया जाएगा।

किदवई नगर में नया सबस्टेशन चालू
केस्को ने किदवई नगर के ब्लॉक के उपभोक्ताओं के लिए 33 केवी का नया सबस्टेशन शुक्रवार शाम को नो लोड पर चालू कर दिया। 12 घंटे बाद क्षेत्र में इसी सबस्टेशन से सप्लाई दी जाने लगेगी। मिक्की हाउस क्षेत्र में बने इस नए सबस्टेशन में फिलहाल दो फीडरों से किदवई नगर के ब्लॉक और साकेत नगर को बिजली दी जाएगी।

तीसरा फीडर बाद में शुरू होगा। बिल व अन्य समस्याएं इसी सबस्टेशन से हल होंगी।  किदवई नगर के ब्लाॅक और साकेत नगर के कुछ हिस्सों में लो वोल्टेज की समस्या थी। अभी तक यह क्षेत्र नौबस्ता सबस्टेशन से जुड़ा था। शुक्रवार को किदवई नगर के ब्लाक स्थित मिक्की हाउस क्षेत्र में बने सबस्टेशन से सप्लाई शुरू कर दी गई।


इसके चालू होते ही केस्को के शहर में 82 सबस्टेशन हो गए। पिछले महीने नए साल पर केस्को ने नमक फैक्ट्री चौराहे के सबस्टेशन को चालू किया था। केस्को के अधिशासी अभियंता वीके शर्मा ने बताया कि नो लोड पर सबस्टेशन को चालू किया गया। शनिवार को सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। नए सबस्टेशन से करीब पांच हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।  किदवई नगर के ब्लाॅक और साकेत नगर के उपभोक्ताओं की बिजली की समस्याएं नए सबस्टेशन से ही हल होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed