फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Free Bus Travel for Women Begins on Raksha Bandhan, Bus Stands See Heavy Rush

कानपुर: मुफ्त बस यात्रा ने बढ़ाई रौनक, भाइयों के घर जाने को बस अड्डों पर उमड़ी बहनों की भीड़

Thu, 27 Aug 2026 07:22 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 27 Aug 2026 07:22 PM IST
सार

Kanpur News: रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा शुरू होते ही गुरुवार को शहर के बस अड्डों पर बहनों की भीड़ उमड़ पड़ी। भाइयों को राखी बांधने के लिए महिलाएं सुबह से ही झकरकटी, चुन्नीगंज और आजाद नगर बस अड्डों पर पहुंचने लगीं।

विज्ञापन
Free Bus Travel for Women Begins on Raksha Bandhan, Bus Stands See Heavy Rush
महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यात्रियों की संख्या बढ़ने से कई बसें फुल हो गईं और सीट पाने के लिए मारामारी की स्थिति रही। बसों में आगे और किनारे की सीट पाने के लिए यात्रियों के बीच होड़ दिखाई दी। कई बसों में इतनी भीड़ रही कि पैर रखने तक की जगह नहीं बची। महिलाओं के साथ उनके बच्चे और अन्य परिजन भी सफर करने पहुंचे।

विज्ञापन

बस आते ही सीट के लिए दौड़े यात्री

बस अड्डे के प्लेटफार्म पर बस पहुंचते ही यात्री सीट पाने के लिए दौड़ते नजर आए। सबसे अधिक भीड़ कानपुर से लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, इटावा और औरैया की ओर जाने वाली बसों में रही। लंबी दूरी की बसों में यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण कई महिलाओं को अगली बस का इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ को देखते हुए बढ़ाई बसें

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने पहले ही दिन अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया। चालक-परिचालकों को निर्धारित रूट पर लगातार बसें चलाने और भीड़ वाले स्टॉपेज पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। महिला यात्रियों को सुरक्षित बस में बैठाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

विज्ञापन

बस अड्डों पर सुबह से शाम तक चहल-पहल बनी रही। झकरकटी बस अड्डे के एआरएम पंकज तिवारी ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन भीड़ और बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए अतिरिक्त बसों को तैयार रखा गया है। जरूरत के अनुसार इनका संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed