फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fraud of nine and a half lakhs from the constable in kanpur, fraud in the name of getting vehicle

Kanpur: सिपाही से साढ़े नौ लाख की धोखाधड़ी, वाहन दिलाने के नाम पर हुई ठगी, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 07 Feb 2023 10:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 07 Feb 2023 10:27 PM IST
सार

चकेरी थाना क्षेत्र में वाहन दिलाने के नाम पर सिपाही से साढ़े नौ लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर आरोपी सिपाही और उसके दोस्त पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
Fraud of nine and a half lakhs from the constable in kanpur, fraud in the name of getting vehicle
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के चकेरी में डायल 112 के सिपाही ने अपने साथी सिपाही और उसके दोस्त पर सस्ते में वाहन दिलाने के नाम पर साढ़े नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर दोनों आरोपियों पर चकेरी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन

डायल 112 के सिपाही सुरेश चंद्र के अनुसार वर्ष 2020 में उन्होंने वाहन खरीदने के लिए बैंक से साढ़े ग्यारह लाख रुपये का लोन कराया था। उस समय सिपाही गोविंद सिंह उनके साथ महाराजपुर की पीआरवी 0417 में एमडीटी चालक के रूप में कार्यरत था।
विज्ञापन

गोविंद ने सुरेश से अपने पहचान के फायनेंसर से डिस्काउंट में वाहन दिलवाने के बात कही। इसके बाद उन्हें  फायनेंसर अजीत कुमार चौहान से मिलवाया। इसके बाद उसने सुरेश से साढ़े नौ लाख रुपये ले लिए, लेकिन 16 माह बाद जब उन्हें वाहन नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीपी लाइन में खड़ी थी कार और बाइक
पीड़ित सिपाही ने एसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल से शिकायत की। उन्होंने मामले की जांच एसआई पुनीत तोमर को सौंपी। जब जांचकर्ता पुनीत तोमर गोविंद के टीपी लाइन स्थित क्वार्टर पहुंचे, तो वहां नई कार और बाइक खड़ी मिली। दोनों वाहनों को एसीपी क्राइम के कार्यालय में खड़ा करवा दिया।

गृह जनपद से बरामद हुई नई कार
उन्होंने बताया कि उससे तहरीर देने को कहा, जब तहरीर दी तो जांचकर्ता ने आरोपी सिपाही गोविंद का नाम हटाने के लिए कहा। साथ ही गोविंद के गृह जनपद से एक और नई कार भी बरामद की। तीनों वाहनों को टीम ने नौबस्ता थाने में लावारिस में दाखिल करा दिया।

दोनों सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज
उन्हें अभी तक साढ़े नौ लाख रुपये वापस नहीं मिले। इस पर उन्होंने पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड से शिकायत की। थाना प्रभारी अंजन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सिपाही गोविंद सिंह और उसके साथी अजीत कुमार चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed