फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fraud of crores from 300 people in the name of investment in kanpur

निवेश के नाम पर 300 लोगों से करोड़ों की ठगी, एफआईआर कराने में निकला पसीना

Thu, 03 Oct 2019 03:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 03 Oct 2019 03:16 AM IST
विज्ञापन
Fraud of crores from 300 people in the name of investment in kanpur
demo pic

गैब ग्राम विकास क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के नाम से फर्जी शाखा खोलकर निवेश के नाम पर करीब तीन सौ लोगों से करोड़ों रुपये ठग लिए गए। पीड़ित के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री समेत सीबीआई तथा पुलिस के आलाधिकारियों को पत्र लिखने पर कल्याणपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। नौ आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार पांडेय के मुताबिक बारासिरोह, कल्याणपुर निवासी अनिल कुमार त्यागी का आरोप है कि शास्त्री नगर मार्केट में सोसाइटी के नाम से एक शाखा खोली गई थी। वर्ष 2016-2017 के बीच शहर के 200-300 लोगों को फंसाकर यहां के अधिकारियों व कर्मचारियों ने निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये ठग लिए। 
विज्ञापन


जब निवेशकों ने पैसे मांगे तो सोसाइटी के लोगों ने इंकार कर दिया। और कुछ दिन बाद दफ्तर बंद कर फरार हो गए। अनिल का आरोप है कि तब वह नौबस्ता थाने से लेकर आलाधिकारियों के चक्कर लगाते रहे लेकिन किसी ने नहीं सुनी। इंस्पेक्टर का कहना है कि दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जल्द कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
पुलिस के मुताबिक सोसाइटी के सचिव व चीफ मैनेजर ब्लॉक किदवई नगर निवासी गिरीश शर्मा, जीएम अनुराग शर्मा, मैनेजर मृदुल शर्मा व राघव शुक्ला, ममता शर्मा, स्वाती शर्मा, वर्षा शर्मा और जी ब्लॉक किदवई नगर के अमित यादव तथा रामपट्टी गांव के कुलदीप यादव उर्फ अनमोल यादव( शाखा प्रंधक) पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।

कई प्रदेशों में दर्ज हो चुके हैं मामले
इंस्पेक्टर ने बताया कि सोसाइटी के नाम पर पिछले पांच-छह वर्षों में देश के कई राज्यों में हजारों करोड़ रुपये की ठगी की गई है। दर्जनों मुकदमे भी दर्ज हुए हैं। पुलिस ने इनमें से कई मामलों की जानकारी वादी के जरिए जुटाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed