फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fraud in the name of shop allotment at Smart City bus stop

Kanpur News: स्मार्ट सिटी बस स्टॉप की दुकान आवंटन के नाम पर धोखाधड़ी

Tue, 03 Mar 2026 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of shop allotment at Smart City bus stop
कानपुर। फूलबाग में स्मार्ट सिटी बस स्टॉप की दुकान आवंटन के नाम पर महिला ने कथित भाजपा नेता और उसके साथियों पर 73,500 रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाकर फीलखाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

हरबंश मोहाल निवासी अनामिका जायसवाल ने पुलिस को बताया कि 22 जुलाई 2025 को महेश्वरी मोहाल निवासी खुद को भाजपा नेता बताने वाले शुभम पंडित ने एलआईसी बिल्डिंग के सामने फूलबाग स्मार्ट सिटी बस स्टॉप में पांच वर्षों के लिए दुकान किराये पर मिलने का झांसा दिया। सुरक्षा धनराशि के रूप में 90 हजार रुपये और 5500 रुपये बिजली कनेक्शन शुल्क मांगा। उन्होंने 25 जुलाई को पहले 10 हजार, फिर 28 को अमन यादव के गूगल पे पर 80 हजार, छह अगस्त को 3500 रुपये यूपीआई के माध्यम से शुभम गौड़ को भेज दिए। कुल 93,500 भुगतान होने के बाद उन लोगों ने दो दिन में दुकान एलॉट कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी कई दिनों तक टालमटोल करता रहा। इसके बाद वह दो सितंबर को स्मार्ट सिटी कार्यालय जानकारी करने पहुंचीं तो वहां आरोपी के बारे में कई अन्य लोगों से धोखाधड़ी करने की जानकारी हुई। उन्हें दिए गए दुकान से संबंधित दस्तावेज केडीए में दिखाने पर कूटरचित तरीके से तैयार किए गए फर्जी निकले। आरोपी पर जब ज्यादा दबाव डाला तो अमन यादव के गूगलपे के माध्यम से 20 हजार रुपये 10 सितंबर को वापस किए। पीड़िता ने पुलिस से कहा कि आरोपी द्वारा दिया गया जेटीएन सर्विसेज प्रा. लिमिटेड का फर्जी लेटर, यूपीआई के ट्रांजेक्शन उनके पास हैं। फीलखाना इंस्पेक्टर अजय मिश्रा ने बताया कि शुभम पंडित, अमन यादव, वरुण गुप्ता, शुभम गौड़ के विरुद्ध धोखाधड़ी, जालसाजी समेत अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed