फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fraud case, crime in kanpur

यूपी: श्रम विभाग का कर्मचारी बन लोन लेने पहुंचा शातिर, ऐसे खुला मामला

Wed, 02 Jun 2021 08:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 02 Jun 2021 08:26 PM IST
सार

श्रम विभाग का सफाई कर्मचारी बनकर एक शातिर बैंक से लोन लेने पहुंचा। जांच में उसके सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
fraud case, crime in kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज का एक शातिर श्रम विभाग का सफाई कर्मचारी बनकर बैंक से लोन लेने पहुंच गया। बैंक अफसर की ओर से दस्तावेजों के मिलान के लिए विभाग में भेजे गए पत्र से मामले का खुलासा हुआ। अपर श्रमायुक्त एसपी शुक्ला ने काकादेव थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एसबीआई की नादरी बाजार शाखा प्रबंधक की ओर से 31 मई को पत्र भेजा गया था। इसमें बताया था कि कन्नौज के ग्राम गंगागंज गुरैली, पोस्ट भैंसियापुर के रहने वाले अजय पाल ने खुद को अपर श्रमायुक्त कार्यालय का स्वच्छकार बताया है।
विज्ञापन


साथ ही आधार कार्ड, नियुक्ति पत्र, आईडी, सैलरी स्लिप, पैन कार्ड देकर पर्सलन लोन का आवेदन किया है। जांच के बाद शाखा प्रबंधक को बताया गया कि इस नाम का कोई व्यक्ति उनके यहां नहीं है। सभी दस्तावेज फर्जी हैं। उन्होंने बताया कि सभी दस्तावेज पुलिस को मुहैया करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed