फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four youths who came to immerse the idol were washed away in the Ganga, one missing

Kanpur News: मूर्ति विसर्जन करने आए चार युवक गंगा में बहे, एक लापता

Fri, 29 Sep 2023 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Four youths who came to immerse the idol were washed away in the Ganga, one missing
कंपिल। मूर्ति विसर्जन करने आए चार युवक गंगा में डूब गए। स्थानीय लोगों ने तीन युवकों को मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया, लेकिन चौथे युवक का पता नहीं चला। दूसरे दिन भी गोताखोर युवक की तलाश में जुटे रहे।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव दहेलिया निवासी मनोहर यादव का 18 वर्ष का पुत्र आदित्य यादव जनपद एटा के अलीगंज कस्बे में रहकर पढ़ाई कर रहा है। वह बुधवार को भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जित करने के लिए साथी क्रश, अवनीश व सागर के साथ अटैना घाट पर आया था। चारोें दोस्त मूर्ति विसर्जित करने के बाद गंगा में नहाने लगे। नहाते हुए चारों गहरे पानी में जाने से बह गए। युवकों को गंगा में डूबते देखकर स्थानीय लोगों ने पानी में छलांग लगाई।
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत कर क्रश, अवनीश व सागर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आदित्य का पता नहीं चला। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों को बुलाकर आदित्य की खोजबीन करवाई। शाम तक कुछ भी पता नहीं चलने पर परिजन व गोताखोर वापस चले गए। गुरुवार सुबह गोताखाेरों ने फिर से गंगा में आदित्य की खोजबीन शुरू कर दी। बेहाल परिजन गंगा किनारे बैठकर आदित्य के मिलने का इंतजार कर रहे थे। कटरा सहादतगंज चौकी इंचार्ज सचिन कुमार ने बताया कि गंगा में डूबे आदित्य की तलाश करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed