फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   four youth misdeeded with teenager in farrukhabad

रात करीब 1 बजे घर से निकली किशोरी, खेत में ले जाकर 4 हैवानों ने किया दुष्कर्म, तभी पहुंच गए घरवाले

Thu, 27 Dec 2018 06:43 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 27 Dec 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
four youth misdeeded with teenager in farrukhabad
किशोरी के साथ युवक ने तीन साथियों के साथ दुष्कर्म किया
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में राजेपुर थाना क्षेत्र एक गांव में किशोरी के साथ युवक ने तीन साथियों के साथ दुष्कर्म किया। उसके पिता ने एक नामजद और तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन


16 वर्षीय किशोरी बुधवार रात करीब डेढ़ बजे घर के बाहर लघुशंका करने गई थी। तभी गांव का युवक अपने तीन साथियों के साथ खेत में खींच ले गया। वहां चारों ने दुष्कर्म किया। काफी देर तक किशोरी के वापस न आने पर परिजन खोजबीन करते हुए वहां तक पहुंच गए। इस पर चारों युवक भाग गए। किशोरी के पिता ने गांव के देवेश और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ गुरुवार सुबह थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दबिश देकर देवेश को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है

किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। सीओ सुरेंद्र तिवारी ने मौके पर पहुंच कर लोगों से पूछताछ की। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसके अदालत में बयान दर्ज कराए जाएंगे। लोहिया महिला अस्पताल में किशोरी का मेडिकल परीक्षण नहीं हो पाया। 

राजेपुर क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता को दरोगा उदयभान सिंह महिला पुलिस कर्मी के साथ मेडिकल परीक्षण के लिए कराने के लिए लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। मौजूद डॉक्टर उन्हें कुछ देर बाद आने की बात कहकर टहलाती रहीं। करीब दो बजे दरोगा ने मामले की शिकायत सीएमएस डॉ. कैलाश दुल्लानी से की।

उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर से मेडिकल परीक्षण करने को कहा। पर डॉक्टर ने मेडिकल परीक्षण करने से इनकार कर दिया। इससे पीड़िता का मेडिकल परीक्षण नहीं हो सका। सीएमएस डा. कैलाश दुल्लानी ने बताया कि नई डॉक्टर जल्द मेडिकल परीक्षण करने को तैयार नहीं होती हैं। आदेश के बाद मेडिकल परीक्षण न करने पर डॉ. नेहा खान को अनुपस्थित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed