फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four years of research saved the eyesight of TB patients

Kanpur News: चार साल के शाेध से टीबी रोगियों की बचाई आंख की रोशनी

Tue, 12 Aug 2025 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Four years of research saved the eyesight of TB patients
डाॅ. परवेज खान। - फोटो : स्वयं
कानपुर। टीबी रोगियों की आंखों की रोशनी बचाने का नुस्खा जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग ने खोजा है। टीबी की रोकथाम में प्रयुक्त होने वाली कारगर दवा एथम्ब्यूटोल आंखों के लिए हानिकारक है। लंबे समय तक प्रयोग से एथम्ब्यूटोल आंखों की नसों (ऑप्टिक नर्व) से कॉपर और जिंक खींच लेती है और नसों की माइटोकोंड्रिया को नुकसान पहुंचाती है। इससे बहुत से रोगियों की दृष्टि चली जाती है। अभी तक इसका कोई कारगर इलाज नहीं रहा। जीएसवीएम मेडिकल काॅलेज के नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. परवेज खान ने चार वर्ष के शोध के बाद इसका उपचार खोजा है। शोध में रोगियों को सिलोसटाजोल, पेंटोक्सीफाइलिन और विटामिन बी-12 दिया गया जिसके बाद रोगियों की दृष्टि में सुधार हुआ। इसे वीईपी टेस्ट से प्रमाणित किया गया। डॉ. खान ने कहा कि प्राचार्य डॉ. काला के कुशल नेतृत्व एवं रिसर्च के प्रोत्साहन के कारण यह शोध संभव हुआ।
विज्ञापन


मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि यह शोध यूरोपियन सोसाइटी ऑफ मेडिसिन के अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हुआ है। शोध की अहमियत को देखते हुए कॉलेज के नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. खान को दिल्ली में होने वाली रेटिना फोरम की काॅन्फ्रेंस में इसे प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया है। भारत में टीबी का संक्रमण चिंता का विषय है। डायबिटीज व एड्स जैसे रोगों के साथ मिल कर यह विकराल रूप ले लेती है। टीबी के इलाज में प्रयोग होने वाली दवाएं अपने साइड इफेक्ट्स के कारण गंभीर समस्याएं उत्पन्न करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed