फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   four year old girl was murdered by drowning in a pond

तालाब में डुबोकर चार साल की बच्ची को मार डाला

Sun, 07 May 2017 10:30 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 07 May 2017 10:30 PM IST
सार

-फर्रुखाबाद की घटना, दुष्कर्म की आशंका में बनाई गई स्लाइड 
-गांव के ही युवक पर रिपोर्ट, लड्डू का लालच देकर ले गया था 

विज्ञापन
four year old girl was murdered by drowning in a pond
डेमो

विस्तार

फर्रुखाबाद के राजेपुर में एक वहशी युवक घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची को लड्डू दिलाने के बहाने ले गया और तालाब में डुबोकर मार डाला। उसका शव तालाब में उतराता मिला। पुलिस ने बच्ची से दुष्कर्म की आशंका में स्लाइड बनवाई है। युवक के खिलाफ फिलहाल हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दुष्कर्म की पुष्टि होने पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। शनिवार रात की यह घटना राजेपुर थाने के उजरामऊ गांव की है। 
विज्ञापन


उजरामऊ निवासी श्रीराम जाटव की बेटी उजाला शनिवार देर शाम घर के बाहर खेल रही थी। गांव के कुलदीप की बहन की बारात आई थी। इसी बीच गांव का ही युवक संजू जाटव लड्डू का लालच देकर बच्ची को ले गया। कई लोगों ने उसे बच्ची को ले जाते देखा। इधर बालिका के लापता होने पर खोजबीन हुई तो पता चला कि उसे संजू ले गया है। परिवारवाले संजू के घर गए तो उसने कोई साफ जवाब नहीं दिया। इस पर थाना पुलिस से शिकायत की गई, पर पुलिस भी चुप्पी साधे रही। 
विज्ञापन


रविवार तड़के गांव के ही तालाब में बालिका का शव उतराता मिला। सूचना पर आए सीओ अमृतपुर देवेंद्र कुमार और प्रभारी एसओ सीएल दिवाकर ने जांच पड़ताल के बाद बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बच्ची के बाबा जगन्नाथ की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने छापेमारी की, पर आरोपी का सुराग नहीं मिला। प्रभारी एसओ ने बताया कि तालाब के पास मिली संजू की चप्पलों को भी सील किया गया है। डॉक्टर मनोज पांडेय और डॉक्टर प्रशांत चौहान के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में डूबने से बच्ची की मौत की पुष्टि की है। बलात्कार की आशंका में स्लाइड बनाकर जांच को भेजी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed