फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four women become Jain Sadhvi in etawah

इटावा: चार ग्रेजुएट युवतियां बनीं जैन साध्वी, सोलह शृंगार कर चारों को बिनौली रथ से कराया नगर भ्रमण

Mon, 18 Nov 2019 11:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 18 Nov 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
Four women become Jain Sadhvi in etawah
जैन साध्वियों से आर्शीवाद लेते जैन समुदाय के लोग - फोटो : अमर उजाला
इटावा की चार ग्रेजुएट युवतियां जैन साध्वी बन गई हैं। रविवार रात सोलह शृंगार कर चारों युवतियों को बिनौली रथ से नगर भ्रमण कराया गया। ये यात्रा बरहीपुरा से शुरू होकर लालपुरा स्थित जैन धर्मशाला पर समाप्त हुई, इसके बाद युवतियों ने श्वेत वस्त्र धारण कर लिए।
विज्ञापन


सोमवार को कटरा शमशेर खां मोहल्ले में विनोद कुमार जैन के घर पर जैन समाज के लोगों ने चारों युवतियों को भोज कराकर नारियल भेंटकर गोदभराई की। एक दिसंबर को सोनकच्छ स्थित पुष्पगिरी तीर्थ में मुनि प्रमुख सागर से दीक्षा लेंगी। साध्वी बनीं तीन युवतियां नेहा, शिवानी और दीक्षा मोहल्ला बरहीपुरा जैन निवासी सुभाष चंद्र जैन की बेटियां हैं।
विज्ञापन


गाड़ीपुरा में हलवाई की दुकान करने वाले सुभाषचंद्र की दो बेटियों रितु, प्रियंका का विवाह हो चुका है। एक बेटी वंदना और बेटा अरिहंत जैन हैं। सुभाष की पत्नी सुनीता गृहिणी हैं। नेहा ने एम कॉम और आईटीआई करने के बाद 2103 में अंबाला में प्राकृत विशारद की लौकिक शिक्षा ले चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह ब्रह्मचर्य व्रत भी ले चुकी हैं। शिवानी ने भी बीएससी के बाद लौकिक शिक्षा में एमए किया फिर जैनोलॉजी में प्राकृत विशारद की शिक्षा ग्रहण की और 13 अक्तूबर 2011 को इटावा में ब्रह्मचर्य का व्रत लिया था। दीक्षा भी 13 अक्तृबर 2011 को ब्रह्मचर्य व्रत ल चुकी हैं।

उन्होंने भी बीएससी के बाद लौकिक शिक्षा में एमए जैनोलॉजी कर चुकी हैं। तभी से तीनों बहनों ने साध्वी बनने का निर्णय लिया था। इसके इलावा चौथी युवती लालपुरा धोबी की गली निवासी किराना व्यापारी संजय कुमार जैन की पुत्री राखी हैं।


राखी ने बीए करने के बाद 2011 में ब्रह्मचर्य व्रत लिया था। भाई रजत ने बताया वह और राखी जुड़वा भाई-बहन हैं। मां आशा देवी गृहणी हैं। रजत ने बताया कि जनवरी में वह शादी कर गृहस्थ जीवन में प्रवेश करेगा। बताया कि तीन बड़ी बहनों कंचन, कोमल और स्वीटी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed