फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four wheelers are not allowed to enter the market, two wheelers are allowed.

Kanpur News: बाजार में चार पहिया वाहन को प्रवेश नहीं, दो पहिया को अनुमति

Mon, 28 Oct 2024 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 28 Oct 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Four wheelers are not allowed to enter the market, two wheelers are allowed.
बाजार में प्रवेश नहीं चार पहिया वाहन, दो पहिया को अनुमति
विज्ञापन


इटावा। त्योहारों पर यातायात व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए एसएसपी ने शहर में रूट डायवर्ट किया है। शहर में तीन व चार पहिया वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ताकि जाम की स्थिति न बने।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने ट्रैफिक पुलिस के अलावा सभी थाना प्रभारियों को रूट डायवर्जन का पालने करने के निर्देश दिए हैं। धनतेरस, दिवाली व भैयादूज पर बाजारों में जाम की स्थिति पैदा न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने रूट प्लान तैयार किया है। 28 अक्तूबर से 28 तक तीन व चार पहिया वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

पचराहा से तीन व चार पहिया वाहन, राजागंज की तरफ नहीं जा सकेंगे। यह सीओ सिटी चौराहा से तिकोनिया, नौरंगाबाद, शास्त्री चौराहा होते हुए जाएंगे। सीओ सिटी चौराहा से राजागंज की ओर नहीं जाएगा।नौरंगाबाद चौराहा से तिकोनिया की ओर जाने वाले वाहन नौरंगाबाद चौकी होते हुए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साबितगंज से तहसील चौराहा भी नहीं जा सकेंगे। यह तकिया तिराहा होकर निकलेंगे। रामगंज तिराहा से तहसील चौराहा की ओर जाने वाले नौरंगाबाद चौराहा होकर निकलेंगे। गाड़ीपुरा की ओर से तहसील चौराहा पर वाहन नहीं जाएंगे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed