फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four suspended including ADO VDO in fatehpur

फतेहपुर: एडीओ-वीडीओ समेत चार निलंबित, मनरेगा में धांधली की एक दिन पहले ही खुली थी पोल

Thu, 19 Nov 2020 12:16 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 19 Nov 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Four suspended including ADO VDO in fatehpur
सांकेतिक तस्वीर

विकास कार्यों के कागजों में अधिक संख्या दिखाकर मौके पर कम श्रमिकों से काम चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सत्य प्रकाश ने मलवां ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी पंचायत (एडीओ) समेत चार अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


सीडीओ ने उपायुक्त मनरेगा और डीपीआरओ को कारण बताओ नोटिस देते हुए बीडीओ मलवां को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। रोजगार सेवक और तकनीकी सहायक को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया है। मंगलवार को अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज मनोज सिंह मलवां ब्लॉक के रेवाड़ी खुर्द और पहुर गांव में निरीक्षण करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


रेवाड़ी खुर्द में 70 लोगों के मस्टर रोल के सापेक्ष एक भी श्रमिक मौके पर काम करता नहीं मिला। इसी क्रम में पहुर गांव में मौके पर महज चार श्रमिक काम करते मिले, जबकि मस्टर रोल में 20 लोगों के नाम थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस लापरवाही पर अपर मुख्य सचिव ने नाराजगी व्यक्त की थी। मामला शासन स्तर तक पहुंचने पर बुधवार को सीडीओ ने मलवां एडीओ पंचायत दिनेशचंद्र पाठक, रेवाड़ी खुर्द के पंचायत सचिव अश्वनी मौर्य और पहुर के पंचायत सचिव विक्रम सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।


सीडीओ ने रेवाड़ी खुर्द के सफाईकर्मी को भी निलंबित किया है। मलवां बीडीओ अजय पांडेय को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। रेवाड़ी खुर्द के तकनीकी सहायक मोहम्मद सैफी और पहुर गांव के रोजगार सेवक अरविंद सिंह को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया है। सीडीओ ने उपायुक्त मनरेगा पुतान सिंह और डीपीआरओ अजय आनंद सरोज को भी इस गड़बड़ी पर कारण बताओ नोटिस थमाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed